{"_id":"60cf5e738070b376536ccd1c","slug":"124-new-corona-positive-cases-found-in-delhi-on-sunday","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में दम तोड़ता कोरोना: 124 दिन बाद आए कोरोना के सबसे कम मामले, सात संक्रमितों की हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में दम तोड़ता कोरोना: 124 दिन बाद आए कोरोना के सबसे कम मामले, सात संक्रमितों की हुई मौत
Sun, 20 Jun 2021 08:57 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 20 Jun 2021 08:57 PM IST
सार
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में 398 मरीज स्वस्थ हुए। कुल संक्रमितों की संख्या 14,32,292 हो गई है। इनमें से 14,05,287 स्वस्थ हो चुके हैं। संक्रमण से अब तक कुल 24,914 मौतें हुई हैं।
विज्ञापन
कोरोना जांच
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी में रविवार को कोरोना के 124 मामले आए और 07 की मौत हुई। 124 दिन बाद दैनिक मामलों का आंकड़ा सबसे कम है। इससे पहले 16 फरवरी को 94 संक्रमित मिले थे। उसके बाद से यह संख्या लगातार बढ़ रही थी।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में 398 मरीज स्वस्थ हुए। कुल संक्रमितों की संख्या 14,32,292 हो गई है। इनमें से 14,05,287 स्वस्थ हो चुके हैं। संक्रमण से अब तक कुल 24,914 मौतें हुई हैं। मृत्युदर 1.74 प्रतिशत है। फिलहाल कोरोना के 2091 सक्रिय मामले हैं। इनमें से अस्पतालों में 1281 रोगी भर्ती हैं। कोविड केयर केंद्रों में 77 और कोविड स्वास्थ्य केंद्रों में 09 रोगी हैं। होम आइसोलेशन में 600 मरीजों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 72,670 जांच की गई। कुल जांच में आरटीपीसीआर प्रणाली से 52,970 और रैपिड एंटीजन से 19,880 टेस्ट हुए। अभी तक 2 करोड़ 7 लाख नमूनों की जांच हो चुकी हैं। कंटेनमेंट जोन की संख्या घटकर 4752 रह गई है।
विज्ञापन