{"_id":"5c1fd6dabdec2256f5337f85","slug":"121545590490-delhi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेन्नई में कुतों की क्रूर हत्याओं पर दिल्ली में रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेन्नई में कुतों की क्रूर हत्याओं पर दिल्ली में रैली
विज्ञापन
इसमें चार खबर है..
चेन्नई में कुत्तों की क्रूर हत्याओं पर रैली निकाली
नई दिल्ली। दिल्ली में बेला फाउंडेशन ने चेन्नई में 25 कुत्तों की हुई क्रूर हत्याओं पर रविवार को जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान वर्ल्ड पॉवर लिफ्टिंग गोल्ड मेडल विजेता गौरव शर्मा और सिद्घार्थ भारद्वाज मौजूद रहे। फाउंडेशन के अनुसार कुत्तों को नंगमबक्कम से पकड़ जहर देकर कौम नदी में फेंक दिया था। अध्यक्ष उर्निका भारद्वाज का कहना है कि इसके खिलाफ चिराग दिल्ली टेंपो स्टैंड से भोरो चौक तक प्रदर्शन रैली निकाली। उनका कहना है कि जानवरों की हत्याएं करना अपराध है। सरकार को जानवरों की सुरक्षा के लिए कड़े कानून लागू करने चाहिए। ब्यूरो
-------
सच्चाई और ईमानदारी के प्रतीक थे चौधरी चरण सिंह
नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह सच्चाई और ईमानदारी के प्रतीक थे। उनकी 116वीं जयंती पर अखिल भारतीय जाट महासभा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय प्रवक्ता ताराचंद मोर ने ये बात कही। रविवार को किसान घाट पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्होंने कहा कि एक साधारण परिवार में जन्मे चौधरी चरण सिंह ने अपने राजनीति के जीवन में हमेशा गांधी के विचारों पर जोर दिया। इस दौरान लोगों ने चौधरी चरण सिंह को पुष्पांजलि दी। ब्यूरो
-------
फोटो भी है....
पन्ना भरत राम थिएटर फेस्टिवल का आगाज
नई दिल्ली। रविवार को नई दिल्ली के श्रीराम सेंटर ने वार्षिक थिएटर उत्सव पन्ना भरत राम थिएटर फेस्टिल’ का आयोजन किया। 28 दिसंबर तक चलने वाले इस समारोह में थिएटर प्रेमियों को सप्ताह भर तक जश्न मनाने का मौका मिलेगा। श्री राम सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स के इस समारोह की शुरुआत नाटककार गिरीश कर्नाड द्वारा रचित तुगलक से हुई। मानव कौल द्वारा रचित हिंदी नाटक प्रेम कबूतर स्कूली दिनों और किशोर उम्र के प्रेम की यादों को जिंदा करने वाला नाटक है। नाटक के इन तीनों पात्रों की प्रेम की कहानियां सभी को उन एहसासों में गोता लगाने के लिए मजबूर कर देती हैं। अगले पांच दिनों के दौरान गिरीश कर्णाड़ के अग्नि और बरखा, जोसेफ केसर्लिंग की आर्सेनिक एवं ओल्ड लेस, निलॉय रॉय का दादू, रबिन्द्र नाथ टैगोर की पोएम ऑफ एन एंडिंग और ख्वाजा अहमद अब्बास का काला सूरज सफेद साये शामिल होंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
---------
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया
नई दिल्ली। दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में खजानी वुमेन वोकेशनल इंस्टीट्यूट की ओर से फैशन फिएस्टा का आयोजन किया गया। इसकी थीम बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ रखी गई। इस दौरान छात्र छात्राओं ने बढ़-चढ़कर फैशन शो में हिस्सा लिया। मॉडर्न डे कैनवास -मॉडर्न वेडिंग वियर, रॉक एंड रोल-क्लब वियर मैजिक रेडी टू वियर जैसे 12 राउंड हुए। भारत को पहला टी-20 विश्व कप का खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले जोगिंदर शर्मा मौजूद रहे। शो में विजेता छात्रों को सम्मानित किया गया। ब्यूरो