फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   12 constables recruited in police sacked from fake DL

फर्जी डीएल से पुलिस में भर्ती 12 सिपाही बर्खास्त

Tue, 16 Nov 2021 01:51 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
12 constables recruited in police sacked from fake DL
नई दिल्ली। फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस के जरिये दिल्ली पुलिस में भर्ती हुए 12 सिपाहियों को बर्खास्त कर दिया गया है। इनके दस्तावेज की जांच में ड्राइविंग लाइसेंस फर्जी पाया गया। एक के बाद फर्जीवाड़े के कई मामले आने के बाद जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई थी।
विज्ञापन

पुलिस के अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में अभी और कई भर्तियों की जांच चल रही है। फिलहाल 12 पुलिसकर्मियों को जांच पूरा होने के बाद बर्खास्त कर दिया गया है। बर्खास्त सभी पुलिसकर्मी दिल्ली पुलिस की पीसीआर वैन में ड्राइवर के पद पर तैनात थे। दिल्ली पुलिस ने ड्राइवर सिपाही के पद के लिए वर्ष 2007 में भर्तियां निकाली थीं, जिसमें उन्हें ड्राइविंग लाइसेंस देने के लिए कहा गया था। इस दौरान छह सौ से ज्यादा ड्राइवर भर्ती किए गए थे।
विज्ञापन

इस मामले का खुलासा तब हुआ, जब साल 2012 में सुल्तान सिंह नाम के एक सिपाही के दिए हुए दस्तावेज की स्पेशल ब्रांच से जांच करवाई गई। सुल्तान सिंह ने मथुरा अथॉरिटी द्वारा जारी अपना ड्राइविंग लाइसेंस दिया हुआ था। जांच में लाइसेंस फर्जी पाया गया। इसके बाद अधिकारियों ने वर्ष 2019 में दिल्ली पुलिस में 2007 में हुई भर्तियों में 81 आवेदनों की जांच का जिम्मा क्राइम ब्रांच को सौंप दिया। जांच में 12 सिपाहियों के लाइसेंस फर्जी पाए गए। फर्जीवाड़े की पुष्टि होने के बाद अब इन्हें बर्खास्त कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed