फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   29 Delhi Police officers transferred Dependra Pathak Special CP Intelligence posted as Special CP Law and Order

दिल्ली: 29 डीसीपी और एडीसीपी का तबादला, 11 स्पेशल सीपी को मिली नई जिम्मेदारी, महिला पुलिस अधिकारी को सौंपी छह जिलों की कमान 

Sat, 25 Sep 2021 04:21 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Sat, 25 Sep 2021 04:21 PM IST
सार

सशस्त्र पुलिस के स्पेशल सीपी रॉबिन हिबू को स्पेशल सीपी सशस्त्र पुलिस डिवीजन और दिल्ली पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक के रूप में तैनात किया गया है।

विज्ञापन
29 Delhi Police officers transferred Dependra Pathak Special CP Intelligence posted as Special CP Law and Order
दिल्ली पुलिस - फोटो : delhipolice.nic.in

विस्तार

दिल्ली पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना शनिवार को पुलिस महकमे में व्यापक फेरबदल किया है। विशेष आयुक्त स्तर के 11 पुलिस अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। वहीं 29 पुलिस उपायुक्त और अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त स्तर के अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। 

विज्ञापन


राजधानी के 15 जिलों में से सात जिला पुलिस उपायुक्त का एक साथ तबादला कर दिया गया है। इसमें से तीन जिलों में महिला पुलिस उपायुक्त को जिम्मेदारी दी गई है। वर्तमान में तीन जिलों में महिला पुलिस उपायुक्त तैनात हैं। अब छह जिलों में महिला पुलिस उपायुक्त जिम्मेदारी संभालेंगी। दिल्ली पुलिस में यह पहली बार हुआ है जब छह जिला पुलिस उपायुक्त महिला अधिकारी होंगी।
विज्ञापन


विशेष आयुक्त ऑपरेशन एंड लाइसेंसिंग के पद पर तैनात मुक्तेश चंद्र को विशेष आयुक्त टेक्नोलॉजी और मीडिया सेल डिवीजन में तबादला किया गया है। विशेष आयुक्त मुख्यालय के पद पर तैनात सुंदरी नंदा को विशेष आयुक्त ह्यूमन रिसोर्स डिवीजन बनाया गया है। विशेष आयुक्त दीपेंद्र पाठक को विशेष आयुक्त लॉ एंड ऑर्डर जोन-1 बनाया गया है। इससे पहले वह इंटेलिजेंस में तैनात थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विशेष आयुक्त नुजहत हसन को विजिलेंस एंड पब्लिक ट्रांसपोर्ट सेफ्टी डिवीजन की जिम्मेदारी सौंपी गई
वहीं सतीश गोलचा को विशेष आयुक्त लॉ एंड ऑर्डर डिवीजन जोन-2 बनाया गया है। इससे पहले वह दक्षिण परिक्षेत्र में तैनात थे। विशेष आयुक्त डेविड लालरिनसंगा को प्रोविजनिंग एंड फाइनेंस डिवीजन में तैनात किया गया है। इससे पहले वह पी एंड एल वेलफेयर के रूप में काम कर रहे थे। विशेष आयुक्त नुजहत हसन को विजिलेंस एंड पब्लिक ट्रांसपोर्ट सेफ्टी डिवीजन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले वह वूमेन सेफ्टी में तैनात थी।

राजेश खुराना को विशेष आयुक्त इंटेलिजेंस बनाया
संजय सिंह को विशेष आयुक्त पश्चिम परिक्षेत्र से लाइसेंसिंग एंड लीगल डिवीजन में तैनात किया गया है। राजेश खुराना को विशेष आयुक्त इंटेलिजेंस बनाया गया है। इससे पहले वह सेंट्रल परिक्षेत्र में तैनात थे। वहीं विशेष आयुक्त वीरेंद्र सिंह को ट्रैफिक मैनेजमेंट डिवीजन बनाया गया है। इनके पास ट्रेनिंग एंड ट्रांसपोर्ट की जिम्मेदारी थी। 

विशेष आयुक्त आईडी शुक्ला को प्रोटेक्टिव सिक्योरिटी डिवीजन में तैनात किया
वहीं रॉबिन हिबु को विशेष आयुक्त आर्म्ड फोर्स से आर्म्ड फोर्स के अलावा मैनेजिंग डायरेक्टर दिल्ली पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन के पद पर तैनात किया गया है। जबकि विशेष आयुक्त आईडी शुक्ला को प्रोटेक्टिव सिक्योरिटी डिवीजन में तैनात किया गया है। इससे पहले वह विशेष आयुक्त सिक्योरिटी की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

एक साथ 29 पुलिस उपायुक्त और अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त का तबादला
एक साथ किया गया 29 पुलिस उपायुक्त और अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त का तबादला किया गया है। दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त अतुल कुमार ठाकुर को पुलिस उपायुक्त हेड क्वार्टर वन, पुलिस उपायुक्त जसमीत सिंह को स्पेशल सेल का पुलिस उपायुक्त, दक्षिण पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त आरपी मीणा को पुलिस उपायुक्त हेड क्वार्टर टू, पुलिस उपायुक्त द्वारका जिला संतोष कुमार मीणा को पुलिस उपायुक्त पी एंड एल, पुलिस उपायुक्त बाहरी नार्थ राजीव रंजन को पुलिस उपायुक्त स्पेशल सेल, दक्षिण पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त इंगित प्रताप सिंह को स्पेशल सेल का पुलिस उपायुक्त बनाया गया है।

डीसीपी पीसीआर ईशा पांडे को दक्षिण पूर्वी जिला की पुलिस उपायुक्त बनाया
वहीं पुलिस उपायुक्त उत्तरी जिला एंटो अल्फोंस को सेंट्रल डैपुटेशन पर भेजा गया है। वहीं अब दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त की जिम्मेदारी बिनीता मैरी जेकर संभालेंगी। फिलहाल वह पुलिस उपायुक्त सातवीं बटालियन का काम देख रही थी। पुलिस उपायुक्त पीसीआर ईशा पांडे को दक्षिण पूर्वी जिला की पुलिस उपायुक्त बनाया गया है। जबकि हेड क्वार्टर पुलिस उपायुक्त का काम देख रही श्वेता चौहान को मध्य जिला का पुलिस उपायुक्त बनाया गया है। 

पुलिस उपायुक्त ट्रैफिक ब्रिजेन्द्र कुमार यादव को पुलिस उपायुक्त बाहरी उत्तरी जिला बनाया 
वहीं द्वारका के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त शंकर चौधरी को इसी जिला का पुलिस उपायुक्त नियुक्त किया गया है। पुलिस उपायुक्त सिक्यूरटी गौरव शर्मा को पुलिस उपायुक्त दक्षिण पश्चिम बनाया गया है। पुलिस उपायुक्त ट्रैफिक ब्रिजेन्द्र कुमार यादव को पुलिस उपायुक्त बाहरी उत्तरी जिला बनाया गया है। नये फेरबदल के तहत जिले के तीन पुलिस उपायुक्त को स्पेशल सेल में बतौर पुलिस उपायुक्त भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed