{"_id":"615330c48ebc3edae039f614","slug":"10th-and-12th-pre-board-examination-in-government-schools-from-october-21-ashram-news-noi6073033171","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी स्कूलों में 10वीं व 12वीं की प्री बोर्ड परीक्षा 21 अक्तूबर से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी स्कूलों में 10वीं व 12वीं की प्री बोर्ड परीक्षा 21 अक्तूबर से
विज्ञापन
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की दसवीं-बारहवीं की दो सत्रों में होने वाली परीक्षा के लिए स्कूलों में प्री बोर्ड की तैयारी शुरू हो गई है। कोरोना महामारी के कारण बोर्ड इस बार परीक्षाएं दो बार नवंबर-दिसंबर व मार्च-अप्रैल मेें आयोजित कराएगा। ऐसे में सरकारी स्कूलों में प्री बोर्ड की परीक्षा तिथियां तय कर दी गई हैं। सीबीएसई की दसवीं-बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं से पहले दिल्ली के सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त व एनडीएमसी स्कूलों में 21 अक्तूबर से कॉमन प्री बोर्ड परीक्षा शुरू होंगी। शिक्षा निदेशालय ने परीक्षाओं का शेड्यूल (डेटशीट) जारी कर दिया है।
सरकारी स्कूलों में प्री बोर्ड परीक्षाएं 21 अक्तूबर से शुरू होकर एक नवंबर तक चलेंगी। वहीं, निजी स्कूलों में भी प्री बोर्ड अक्तूबर में शुरू कर दिए जाएंगे। प्री बोर्ड की शुरुआत से पहले सीबीएसई की ओर से मुख्य परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी जाएगी। पहले प्री बोर्ड की परीक्षाएं सुबह की पाली के स्कूलों में सुबह 11 बजे से 12.30 बजे और शाम की पाली के स्कूलों में शाम 4 बजे से 5.30 बजे तक आयोजित की जाएगी। 21 अक्तूबर को दसवीं कक्षा का साइंस का पेपर होगा जबकि बारहवीं के लिए बिजनेस स्टडी और भूगोल की परीक्षा होगी। एक नवंबर को दसवीं की अंतिम परीक्षा संस्कृत, उर्दू व पंजाबी की होगी। जबकि बारहवीं की अंतिम परीक्षा इसी दिन हिंदी इलेक्टिव की होगी।
शिक्षा निदेशालय ने स्कूल प्रमुखों को निर्देशित किया है कि प्रश्न पत्र का सिलेबस और पैटर्न वही होना चाहिए जो प्री बोर्ड परीक्षा में होता है। सीबीएसई पैटर्न पर ही परीक्षाएं होंगी और प्रश्न पत्र भी इसी पैटर्न पर आएंगे।