मुस्कुराता दिखा एल्विश: सांपों के जहर की तस्करी मामले में गिरफ्तार, कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
Elvish Yadav Arrested: यूट्यूबर एल्विश यादव को सांप के जहर की तस्करी करने के मामले में नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एल्विश यादव को पूछताछ के लिए बुलाया गया, जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी हुई। यह मामला लंबे समय से चल रहा है।
विस्तार
रेव पार्टी में सांपों के जहर सप्लाई करने के मामले में बिग बॉस विजेता और मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार किया। नोएडा पुलिस की टीम ने रविवार को एल्विश यादव को पूछताछ करने के लिए बुलाया था। पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। नोएडा पुलिस की टीम उसे कोर्ट में पेश करने के लिए सूरजपुर कोर्ट में पेश किया, जहां सुनवाई के बाद एल्विश यादव को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
एल्विश यादव समेत छह लोगों के खिलाफ कोतवाली सेक्टर-49 में पीपुल्स फॉर एनिमल संस्थान ने सांपों के जहर सप्लाई करने के मामले में मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद इस मामले में पुलिस ने चार सपेरे और एक अन्य को गिरफ्तार किया था। अब इस मामले में पुलिस ने एलविश यादव को गिरफ्तार कर लिया है। अब इस मामले की जांच कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस कर रही है। नोएडा जोन के एडीसीपी मनीष कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने एल्विश यादव को गिरफ्तार कर लिया है और उसे जिला एवं सत्र न्यायालय सूरजपुर, ग्रेटर नोएडा में पेश किया गया। सुनवाई के बाद कोर्ट ने एल्विश यादव को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा।
#WATCH | Noida Police arrests YouTuber and Bigg Boss OTT 2 winner Elvish Yadav.
He is being presented in the District & Sessions Court Surajpur, Greater Noida, Uttar Pradesh. https://t.co/gAVCgePVs3 pic.twitter.com/CXT2aDmBTC — ANI (@ANI) March 17, 2024