फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ujala Cygnus Healthcare launches 19th hospital in Uttarakhand in partnership with HS Multi Specialty Hospital

उजाला सिग्नस हेल्थकेयर का उत्तराखंड में 19वां अस्पताल शुरू, एसएच मल्टी स्पेशिलिटी हॉस्पिटल के साथ की साझेदारी

Tue, 11 Oct 2022 06:30 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 11 Oct 2022 06:30 AM IST
सार

उजाला सिग्नस ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स के एक्जीक्यूटिव चेयरमैन प्रोबाल घोषाल ने कहा कि हम छोटे शहरों और कस्बों में लोगों को सस्ती और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के प्रयास में लगातार लगे हुए हैं। हम क्षेत्रीय अस्पतालों के साथ साझेदारी करके और नए प्रोजेक्ट शुरू करके लोगों को सुविधा दिलाने की कोशिश कर रहे हैं।
 

विज्ञापन
Ujala Cygnus Healthcare launches 19th hospital in Uttarakhand in partnership with HS Multi Specialty Hospital
उजाला सिग्नस हेल्थकेयर सर्विसेज के चेयरमैन प्रोबाल घोषाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में सितारगंज के उधम सिंह नगर में उजाला सिग्नस ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स ने 100 बेड वाले एसएच मल्टी-स्पेशिलिटी हॉस्पिटल के साथ साझेदारी की है। पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में उजाला ग्रुप के काशीपुर यूनिट 1 और यूनिट 2 और हल्द्वानी में पहले से ही हॉस्पिटल हैं। यह चौथा हॉस्पिटल है।

विज्ञापन


सितारगंज में उजाला सिग्नस ग्रुप के नए प्रोजेक्ट के तहत एसएच हॉस्पिटल को विश्व स्तरीय सेकेंडरी और टेर्टियरी केयर सुविधाएं प्रदान करके एक सुपर-स्पेशिलिटी हॉस्पिटल में अपग्रेड किया जाएगा। नई यूनिट को उजाला सिग्नस एसएच हॉस्पिटल के नाम से जाना जाएगा। यहां पर कार्डियोलॉजी, न्यूरोसर्जरी नेफ्रोलॉजी और क्रिटिकल केयर यूनिट की सुविधा होगी।
विज्ञापन


उजाला सिग्नस ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स के एक्जीक्यूटिव चेयरमैन प्रोबाल घोषाल ने कहा कि हम छोटे शहरों और कस्बों में लोगों को सस्ती और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के प्रयास में लगातार लगे हुए हैं। हम क्षेत्रीय अस्पतालों के साथ साझेदारी करके और नए प्रोजेक्ट शुरू करके लोगों को सुविधा दिलाने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस हॉस्पिटल के साथ साझेदारी करने से पहले उजाला सिग्नस ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स के पूरे भारत में कुल 18 हॉस्पिटल थे। उजाला सिग्नस ग्रुप अपनी रणनीति के अनुसार टीयर टू और टीयर थ्री शहरों मे विस्तार कर रहा है। ग्रुप का लक्ष्य है कि छोटे शहरों में अपनी उपस्थिति को बढ़ाया जाए।


उजाला ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स के डॉयरेक्टर और फाउंडर डॉ. शुचिन बजाज ने इस साझेदारी पर कहा कि उत्तराखंड में अपने हालिया प्रोजेक्ट के तहत हम गुणवत्तापूर्ण और बहुत ही सस्ती स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करना जारी रखेंगे। देश के दूरदराज के हिस्सों में चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए हमने हाल ही में कश्मीर में एक हॉस्पिटल खोला है। आर्थोपेडिक्स डिपार्टमेंट हेड और एमडी डॉ. सिराजुल हक मलिक ने कहा कि नई सर्विस/फैसिलिटी से हार्ट अटैक के मरीज के गोल्डन ऑवर में बचने की संभावना भी बढ़ जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed