{"_id":"5f71e5248ebc3e7503113271","slug":"noida1601299748","type":"story","status":"publish","title_hn":"शार्ट टर्म ट्रेनिंग प्रोग्राम से सीखें नई स्किल्स ","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
शार्ट टर्म ट्रेनिंग प्रोग्राम से सीखें नई स्किल्स
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शार्ट टर्म ट्रेनिंग प्रोग्राम से सीखें नई स्किल्स
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा
सेक्टर 62 स्थित निसबड संस्थान (राष्ट्रीय उद्यमिता एवं लघु विकास संस्थान) कोरोना संकट के इस दौर में शार्ट टर्म कोर्स के जरिए लोगों को स्वावलंबी बनने का मौका दे रहा है। संस्थान द्वारा वर्तमान परिस्थियों और बाजार की जरूरतों को ध्यान में रखकर कई शार्ट टर्म कोर्स का संचालन किया जा रहा है। निसबड में 5 वर्गों में समय समय पर ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन किया जाता है। जिनमें इंटरप्नरशिप डेवलपमेंट प्रोग्राम, एक्सपोर्ट इंपोर्ट प्रोग्राम, इंटरनेशनल ट्रेनिंग प्रोग्राम, आईटी प्रोग्राम, इंटरप्नरशिप कम स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम शामिल हैं। इनके बारे में जानकारी के लिए निसबड की ऑफिशियल वेबसाइट https://niesbud.nic.in/ पर लॉगिन कर सकते हैं। जहां आवेदन की प्रकिया, शर्तें और समय की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
हाल ही में दो ट्रेनिंग प्रोग्राम की घोषणा हुई है। जिनमें से एक लीडर एस कोच फॉर इंटरप्राइज क्रिएशन एंड डेवलपमेंट 7 अक्टूबर से शुरू हो रहा है और ईडीपी ऑन ऑर्गेनिक फार्मिंग 10 अक्टूबर से शुरू होगा।
---------------------‐
प्रगति मिश्रा
विज्ञापन