फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   महिला माओवादी - समर्पण-Business

चार लाख की इनामी महिला माओवादी ने किया समर्पण, BSF के दो जवानों को मारने का है आरोप

Sat, 19 Aug 2017 02:51 AM IST
एजेंसी, मल्कानगिरी
एजेंसी, मल्कानगिरी Updated Sat, 19 Aug 2017 02:51 AM IST
विज्ञापन
महिला माओवादी - समर्पण-Business
woman maoist surrender - फोटो : india today

चार लाख रुपये की इनामी महिला माओवादी ने शुक्रवार को मल्कानगिरी पुलिस के समक्ष समर्पण कर दिया। सोमी सोढ़ी (33) नाम की इस महिला माओवादी पर वर्ष 2016 में कालियाजोड़ी के जंगल में बीएसएफ के दो जवानों की हत्या समेत हत्या के कई अन्य वारदातों में शामिल होने का शक है।

विज्ञापन


मल्कानगिरी के एसपी जगमोहन मीणा ने कहा कि सोमी पर वर्ष 2010 में जवानों को ले जा रहे वाहन को विस्फोट से उड़ाने, सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में शामिल रहने और मोबाइल टावर क्षतिग्रस्त करने समेत कई वारदातों में शामिल रहने का संदेह है।
विज्ञापन


सोमी भाकपा (माओवादी) के बोइपारीगुडा क्षेत्रीय कमेटी की सहायक कमांडेंट थी और मल्कानगिरी-विशाखा-कोरापुट सीमा पर 2005 से 2017 तक तैनात रही है। समर्पण के बाद सोमी को ओडिशा सरकार की पुनर्वास योजना के तहत आर्थिक सहायता दी जाएगी। साथ ही उसे घर बनाने के लिए पैसे और शिक्षा व रोजगार के लिए प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed