फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   nirvana hospital rohini delhi owner Dr. OP Kukreja and admin Sutapa Mukherjee found dead in car

दिल्ली: निर्वाण अस्पताल के मालिक डॉ. ओपी कुकरेजा व महिला कार में मिले मृत

Wed, 04 Dec 2019 08:09 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 04 Dec 2019 08:09 PM IST
सार

  • डॉक्टर कुकरेजा के अस्पताल में एडमिन और फाइनेंस का काम देखती थी महिला सुदापा मुखर्जी
  • दोनों के बीच थी नजदीकियां, रात को आखिर ऐसा क्या हुआ इसकी छानबीन में जुटी पुलिस, प्रॉपर्टी एंगल से भी पुलिस कर रही छानबीन
  • पुलिस को मृतक के पास से नही मिला कोई सुसाइड नोट, परिजनों से पूछताछ कर पुलिस कर रही मामले की छानबीन

विज्ञापन
nirvana hospital rohini delhi owner Dr. OP Kukreja and admin Sutapa Mukherjee found dead in car
मृतक डॉ. ओम प्रकाश कुकरेजा और महिला सुतापा मुखर्जी (इनसेट) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहिणी सेक्टर-15 स्थित निर्वाण अस्पताल के मालिक और उनकी एडमिन इंचार्ज महिला का शव बुधवार सुबह कार से बरामद हुआ। मृतकों की शिनाख्त डॉ. ओम प्रकाश कुकरेजा (62) और महिला सुतापा मुखर्जी (51) के रूप में हुई है। सुतापा के सीने और डॉ. कुकरेजा के सिर में गोली लगी हुई है। डॉ. कुकरेजा के अपार्टमेंट से चंद कदमों की दूरी पर खड़ी उनकी फोक्सवैगन वेंटो कार का लॉक अंदर से बंद था। 
विज्ञापन


पुलिस ने कार का शीशा तोड़कर शवों को बाहर निकला। शुरूआती जांच के बाद पुलिस आशंका जता रही है कि डॉ. कुकरेजा ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से सुतापा के सीने में गोली मारकर उनकी हत्या की। बाद में उन्होंने कनपटी पर गोली मारकर खुदकुशी कर ली। शुरूआती जांच के बाद पुलिस को पता चला है कि डॉ. कुकरेजा और सुतापा के बीच नजदीकियां थीं, लेकिन ऐसा क्या हुआ कि डॉ. कुकरेजा ने सुतापा की हत्या कर खुदकुशी कर ली। पुलिस इसका पता लगाने का प्रयास कर रही है। पुलिस प्रॉपर्टी एंगल समेत सभी दृष्टिकोणों से मामले की छानबीन कर रही है। 
विज्ञापन


रोहिणी जिला पुलिस उपायुक्त एसडी मिश्रा ने बताया कि डॉ. ओम प्रकाश कुकरेजा परिवार के साथ रोहिणी सेक्टर-13 स्थित रंग रसायन अपार्टमेंट में रहते थे। इनके परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटा अखिल कुकरेजा उर्फ सन्नी और एक बेटी गुड़िया है। ईएनटी डॉक्टर अखिल अपनी पत्नी के साथ देहरादून के अस्पताल में प्रेक्टिस करते हैं। इनकी पत्नी भी डॉक्टर हैं। डॉ. कुकरेजा की बेटी डॉ. गुड़िया डेंटिस्ट और इंटीरियर डिजाइनर है। वह परिवार के साथ दिल्ली यमुना विहार में रहती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. ओमप्रकाश कुकरेजा का रोहिणी सेक्टर-15 में निर्माण अस्पताल व मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल है। शुगर की वजह से डॉ. कुकरेजा की पत्नी को दिखाई देना बंद हो गया है। वहीं सुतापा अपने पति आशीष मुखर्जी के साथ रोहिणी सेक्टर-18 में रहती हैं। इनका शादीशुदा बेटा दुबई में रहता है। सुतापा करीब दो दशक से अधिक से डॉ. कुकरेजा के साथ काम करती हैं। फिलहाल वह निर्वाण अस्पताल के एडमिन और फाइनेंस डिपार्टमेंट की मुखिया थीं। परिवार ने पुलिस को जानकारी दी है कि मंगलवार दोनों रात को शादी में जाने की बात कर अपने-अपने घरों से निकले थे। 

इस बीच बुधवार सुबह 7.45 बजे पुलिस को सूचना मिली कि रंग रसायन अपार्टमेंट के पास गली में सफेद रंग की कार में दो लोग खून से लथपथ पड़े हुए हैं। खबर मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। कार की चालक की अगली सीट पर दोनों के शव मिले। पुलिस ने खिड़की का शीशा तोड़कर कार खोली। बाद में शवों को अंबेडकर अस्पताल पहुंचाया। 

पुलिस को कार से डॉ. कुकरेजा की लाइसेंसी रिवाल्वर बरामद हुई है। हालात को देखकर पुलिस आशंका जता रही है कि डॉ. कुकरेजा ने सुतापा की हत्या करने के बाद खुद को गोली मारकर जान दी। पुलिस को मृतकों के पास से कोई नोट बरामद नही हुआ है। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला है कि डॉ. कुकरेजा और सुतापा के बीच नजदीकियां थी। 

सुतापा पिछले दो दशक से अधिक समय से उनके साथ थीं। ऐसे में मंगलवार रात को ऐसा क्या हुआ कि डॉ. कुकरेजा ने सुतापा की हत्या कर खुद को गोली मार दी। कहीं किसी प्रॉपर्टी को लेकर दोनों में कोई विवाद तो नही था। पुलिस इन सब दृष्टिकोणों से मामले की छानबीन कर रही है। 

अस्पताल के कुछ कर्मचारियों ने पुलिस को जानकारी दी है कि सुतापा डॉ. कुकरेजा पर शादी का दबाव बना रही थीं। पुलिस आशंका जता रही है कि इसी दबाव की वजह से शायद डॉ. कुकरेजा ने यह कदम उठाया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed