फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   CBI registered FIR against Raj Singh Gehlot owner of Ambience Mall including bank officials 289 crores fraud case

गुरुग्राम: 289 करोड़ की धोखाधड़ी में सीबीआई ने एंबियंस मॉल के मालिक समेत बैंक अधिकारियों के खिलाफ दर्ज की एफआईआर

Sat, 04 Sep 2021 02:54 AM IST
सुशील कुमार कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Sat, 04 Sep 2021 02:54 AM IST
सार

सीबीआई ने गुरुग्राम स्थित एंबियंस मॉल के मालिक राज सिंह गहलोत समेत अमन हॉस्पिटैलिटी के निदेशक और बैंक अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। 

विज्ञापन
CBI registered FIR against Raj Singh Gehlot owner of Ambience Mall including bank officials 289 crores fraud case
सीबीआई - फोटो : social media

विस्तार

सीबाईआई ने अमन हॉस्पिटेलिटी प्राइवेट लिमिटेड (एएचपीएल) और उसके निदेशकों के खिलाफ जम्मू एंड कश्मीर (जेएंडके) बैंक के अधिकारियों से साठगांठ कर 289 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी करने के मामले में एफआईआर दर्ज की है। यह कंपनी गुरुग्राम स्थित एंबिएंस मॉल के मालिक राज सिंह गहलोत की है। एएचपीएल के जिन निदेशकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, उनमें राज सिंह गहलोत, दयानंद सिंह और अमन गहलोत का नाम शामिल है। 

विज्ञापन


सीबीआई की एफआईआर में निदेशकों पर आरोप है कि उन्होंने बैंक अधिकारियों की साठगांठ से कंपनी के कर्ज खाते को एनपीए घोषित करवा दिया था। आरोपियों ने शाहदरा इलाके में एक फाइव स्टार होटल बनाने के नाम पर दिल्ली की अंसल प्लाजा बैंक शाखा में कर्ज के लिए आवेदन किया। शुरू में इस प्रोजेक्ट की लागत 866.89 करोड़ बताई गई, जिसे बाद में संशोधित कर 1275.71 करोड़ रुपये कर दिया गया। जेएंडके बैंक ने 15 करोड़ रुपये की बैंक गारंटी के अलावा 277 करोड़ रुपये का लोन दे दिया और शेष राशि अन्य बैंकों से ली गई। 
विज्ञापन


एफआईआर के मुताबिक, ऋण की राशि 2009-10 और उसके बाद जारी की गई। इसके बाद जून 2018 में खाते को एनपीए घोषित कर दिया गया। उस समय कंपनी पर 261.47 करोड़ रुपये मूलधन और 27.81 करोड़ रुपये का ब्याज बकाया था। बैंक ने कहा कि बकाये की वसूली के लिए बिना किसी कानूनी मदद के आश्चर्यजनक रूप से कर्ज खाते का 128.94 करोड़ रुपये में निपटारा कर दिया गया। एफआईआर में कहा गया है कि इसके लिए बैंक अधिकारियों ने अपनी शक्तियों का दुरुपयोग कर कंपनी की मदद की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश पर जुलाई में राज सिंह गहलोत को मनी लॉन्ड्रिंग के एक अन्य केस में गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed