फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Young Man died in doubtfull situations.

संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला युवक का शव

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2020 05:13 PM IST
विज्ञापन
Young Man died in doubtfull situations.
क्षेत्र के गांव मांकड़ी निवासी १८ वर्षीय युवक सोनू बीते कुछ दिनों से परेशान था। बताया गया कि रविवार देर रात वह अपने कमरे में सोने के लिए गया था। सोमवार सुबह वह समय पर अपने कमरे से बाहर नहीं आया। जिसके बाद परिजनों ने उसके कमरे में जाकर देखा तो उसका शव कमरे में साड़ी के फंदे से लटका हुआ था। युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं, सूचना मिलने पर पहुंची स्याना पुलिस ने शव को नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल नरेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। प्रारंभिक दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। जांच व पोस्टमार्टम के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed