फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   women took out unique method of timepass in lockdown

लॉकडाउन में टाईमपास का महिलाओं ने निकाला अनोखा तरीका

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2020 05:59 PM IST
विज्ञापन
women took out unique method of timepass in lockdown
ईलाक्षी क्लब की सदस्याएं - फोटो : AMAR UJALA
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
गाजियाबाद। लॉक डाउन में में बोरियत को मात देने के लिए महिलाओं ने अब अनोखा रास्त चुना है। कोरोना महामारी की वजह से 21 दिन के लॉक डाउन के दौरान महिलाओं की किटी पार्टी और अन्य कार्यक्रमों पर रोक लग गई है। घर पर बैठे-बैठे कैसे किटी पार्टी की जाए इसका उपाय महिलाओं ने निकाल लिया है। कोरोना जैसी महामारी से सोशल डिस्टेसिंग दरा ही बचाव हो सकता है। इसलिए लोगों को अपने घर में ही रहने की हिदायत दी गई है। पूरे दिन घर के काम और टीवी देखने के बाद भी जब बोरियत दूर नहीं हो  रही थी ती महिलाओं को अपना किटी क्लब याद आने लगा। उन्होंने अब अपने क्लब के व्हाट्स ग्रुप पर ही तंबोला और अंताक्षरी जैसे गेम्स शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
इतना ही नहीं उन्होंने अपने क्लब की महिलाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं भी शुरू कर दी हैं। जिसमें पेंटिंग, कविताएं, रेसिपी सहित अन्य प्रतियोगिताएं शामिल हैं। ईलाक्षी क्लब खेल रहा ऑनलाइन अंताक्षरी ईलाक्षी क्लब की महिलाओं ने पहले तंबोला खेला उसके बाद अब उन्होंने ऑनलाइन अंताक्षरी खेलना शुरू कर दिया है। व्हाट्सएप पर वॉयस रिकार्डिंग करके गान भेजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके अलावा विजेताओं को पुरस्कार भी घोषित किए जा रहे हैं जो लॉकडाउन के बाद दिए जाएंगे। ईलाक्षी क्लब की अध्यक्ष पुनीता त्यागी ने बताया कि शुरू में सभी ने तंबोला खेला अब ऑनलाइन अंताक्षरी प्रतियोगिता शुरू की गई है। इसमें क्लब की सदस्याओं की टीम बनाई गई है और वह वॉयस मैसेज के जरिए अपने गानें ग्रुप पर भेजती हैं। समय भी निर्धारित है। तंबोला के साथ होंगी कविताएं पैराडाइज क्लब की संस्थापक अध्यक्ष मेघना बंसल ने अपने क्लब की सदस्याओं के बीच तंबोला गेम्स शुरू किया है। नवरात्र खत्म होने के बाद दो अप्रैल से यह गेम शुरू करेंगी। इसके अलावा उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताएं भी शुरू की हैं। अध्यक्ष मेघना बंसल ने बताया कि इसमें एक अप्रैल से लेकर 15 अप्रैल तक आपने क्या-क्या किया यह पिक्चर के साथ लिख कर भेंजने को कहा गया है। इसके साथ ही कविताएं, पेंटंिग,इंस्टूमेंटल म्यूजिक, मेकअप और कुकिंग आदि के भी विडियोज भेजने हैं। लॉकडाउन में क्या अच्छा रहा और क्या समस्याएं रहीं यह मजेदार और कमेडी के तरीके से 10-10 प्वाइंट्स लिखना है। इन सभी के लिए 12 से लेकर 15 अप्रैल तक का सबमिशन डेट दिया गया है और इसके परिणाम भी 17 अप्रैल को सभी के बता दिए जाएंगे। विजेताओं को पुरस्कार भी दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed