फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Woman dies after falling from 11th floor under suspicious circumstances

संदिग्ध हालात में 11 वीं मंजिल से गिरकर युवती की मौत

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2020 05:32 PM IST
विज्ञापन
Woman dies after falling from 11th floor under suspicious circumstances
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
साहिबाबाद। टीलामोड़ थाना क्षेत्र स्थित आक्सी होम सोसायटी में अपनी बहन के घर आई युवती की संदिग्ध हालात में 11 वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एसएचओ टीलामोड़ रण सिंह ने बताया कि बिहार की रहने वाली 25 वर्षीय युवती का 2018 से दिल्ली के अपोलो अस्पताल से इलाज चल रहा था। वह मानसिक रूप से बीमार थी। एक माह पूर्व वह आक्सी होम में रहने वाली अपनी बहन के यहां पर दवाई लेने के लिए आई थी। रविवार सुबह पुलिस को युवती के गिरने की सूचना मिली। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रथम दृष्या सुसाइड लगता है। पुलिस को कोई सुसाइड नोट मौके से नहीं मिला है। घटना के दौरान युवती की बहन और जीजा घर पर ही थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शिकायत मिलती है तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed