{"_id":"5e8329078ebc3e76c77b4e5a","slug":"volleyball-team-starts-help138","type":"story","status":"publish","title_hn":"वॉलीबॉल टीम ने शुरू की मदद, बांटे चिप्स और बिस्किट","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
वॉलीबॉल टीम ने शुरू की मदद, बांटे चिप्स और बिस्किट
शास्त्रीनगर सी-ब्लॉक वॉलीबॉल टीम
- फोटो : AMAR UJALA
Link Copied
- शास्त्रीनगर सी-ब्लॉक वॉलीबॉल टीम के खिलाड़ी जुटे माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। लॉकडाउन के दौरान अब जरूरतमंद लोगों की मदद का सिलसिला तेजी से चल पड़ा है। इस कड़ी में मंगलवार को वॉलीबॉल टीम के खिलाड़ी भी शामिल हो गए खिलाड़ियों ने टीम के लिए एकत्रित की जाने वाली धनराशि से बिस्कुट और चिप्स खरीद कर लोगों में वितरित किए। शास्त्रीनगर सी-ब्लॉक वॉलीबॉल टीम के सदस्य विवेक तोमर ने बताया कि हर महीने टीम की कमेटी में सभी खिलाड़ी 50-50 रुपए एकत्रित करते हैं। इस मुश्किल वक्त में कई ऐसे लोग हमारे आसपास हैं, जिनको लॉकडाउन की वजह से भोजन भी नहीं मिल पा रहा है। इनको देख कर पूरी टीम मदद करने का निर्णय लिया और इस महीने एकत्रित किए गए 15 सौ रुपए से बिस्किट और चिप्स सहित अन्य सामग्री खरीद कर लोगों में वितरित की। उन्होंने बताया कि आगे भी टीम के सभी सदस्य लोगों की मदद के लिए तत्पर रहेंगे। इस मौके पर सचिन कपूर, जितेंद्र शर्मा, जतिन दीक्षित, गर्वित भसीन, आरू कौशिक, अनुराग सिंह, ललित पुरी, सुमित डागर, हर्षित भसीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।