{"_id":"5e8329d48ebc3e71195f8fb2","slug":"to-help-in-corona-time-ragister-on-app168","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के दौरान बनना चाहते हैं मदद का हिस्सा तो कराएं अपना रजिस्ट्रेशन","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
कोरोना के दौरान बनना चाहते हैं मदद का हिस्सा तो कराएं अपना रजिस्ट्रेशन
गाजियाबाद। पूरा विश्व इस समय कोरोना की वैश्विक महामारी से पीड़ित हैं। गाजियाबाद भी इससे अछूता नहीं है। देश के साथ ही पूरा जिला इस समय लाॅक डाउन है। जिला एनसीआर में होने के कारण संक्रमित होने वाले लोगों की आशंका अधिक है। ऐसे में अगर आप भी महामारी के इस दौर में समाज सेवा का हिस्सा बनना चाहते हैं तो अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। इसके लिए जिला प्रशासन ने बकायदा एक ऐप तैयार करवाया है। इस ऐप का नाम है covidGzb.in। डीएम अजय शंकर पांडे ने लोगों से अनुरोध किया है कि जो भी स्वेच्छिक रूप से अपनी सेवाएं देना चाहते हैं वे इस ऐप पर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। डीएम ने जनपद के सभी निजी अस्पतालों, चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाॅफ के अलावा सामाजिक संगठनों से आहवान किया है कि वे संकट की इस घड़ी में आगे आकर जिलावासियों और देश के लिए अपना बहुमूल्य समय प्रदान करें। जो लोग इसके लिए इच्छुक हो वो मुख्य चिकित्साधिकारी के यहां पर भी संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।