फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   society presidente becoming warriors

अरिंहत सोसायटी के रेजिडेंट्स बन रहे योद्धा

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2020 03:08 PM IST
विज्ञापन
society presidente becoming warriors
माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद । कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच जरूरतमंद लोगों की मदद करने वाले लोग किसी योद्धा से कम नहीं है। क्रॉसिंग रिपब्लिक की अरिहंत सोसायटी में भी कुछ ऐसे ही लोग हैं, जोकि जरूरतमंदों के लिए पिछले कई दिनों से लगातार खाना पहुंचाने का काम कर रहे हैं। खासबात यह है कि इन योद्धाओं में वह लोग भी शामिल हैं, जोकि लगातार घरों में रहकर लॉकडाउन का पालन भी कर रहे हैं। ऐसे लोग रोजाना अपने घरों में पांच अतिरिक्त लोगों का खाना बनाकर पैकेट में पैक कर रहे हैं। अरिहंत सोसायटी से रोजाना 1500 लोगों का खाना बनाकर तैयार किया जा रहा है। सोसायटी की एओए के अध्यक्ष अजय मल्होत्रा ने बताया कि कोरोना से पूरा देश परेशान है। इसके चलते देश में लॉकडाउन होने के कारण अधिकतर मजदूर और गरीब लोग अपने घरों के लिए पलायन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सोसायटी के पास ही नेशनल हाईवे हैं, जहां लगातार पलायन करने वाले लोगों की लंबी लाइन लगी हुई है। उन्होंने कहा कि भूखे प्यासे लोगों की मदद करने के लिए सोसायटी के हर रेजिडेंट्स को बताया गया है कि वह अपने घरों में रहकर लॉकडाउन का पूरी तरह से पालन करें और अपने घरों में रोजाना पांच लोगों का अतिरिक्त खानाकर बनाकर पैकेज में पैक कर एओए के पदाधिकारियों को दें, जिससे की वह इस खाने को हाईवे से जाने वाले हर जरूरतमंद लोगों को दे सकें। इसके अलावा सोसायटी की मेड और सिक्योरिटी गार्ड को भी यह पैकेट दिए जा सकें। वहीं, सोसायटी के आसपास बनी झुग्गी-झाेपड़ी में एओए के पदाधिकारी जा रहे हैं, जहां रहने वाले मजदूर तबके के लोगों को खाना दिया जा रहा है। वहीं, सोसायटी में रहने वाली नैंसी भाटिया सोसायटी के मेन्टेनेंस स्टाफ के।लिए खाना बना रही हैं। उन्होंने बताया कि सोसायटी के कुछ लोग हैं जो राशन में चावल, आटा और दाल देकर जा रहे हैं। उन्होंने कहा हर व्यक्ति को इस समय जरूरतमंद लोगों की मदद करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed