फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Sahibabad police left home on foot

पैदल जा रही युवती को साहिबाबाद पुलिस ने घर छोड़ा

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2020 04:37 PM IST
विज्ञापन
Sahibabad police left home on foot
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
साहिबाबाद। दिल्ली से नोएडा पैदल जा रही एक युवती के लिए साहिबाबाद पुलिस मसीहा बनकर सामने आई। लॉकडाउन के दौरान अंधेरे में पैदल ही नोएडा जा रही एक युवती को साहिबाबाद पुलिस ने उसके घर सुरक्षित पहुंचाया। रास्ते में नोएडा पुलिस ने युवती को मास्क भी दिया। घर पहुंचकर युवती ने साहिबाबाद पुलिस का आभार व्यक्त किया। एसएचओ साहिबाबाद अनिल शाही ने बताया कि बुधवार रात करीब आठ बजे वह रेलवे रोड के पास पुलिस की टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान वहां पर एक पैदल ही पेरशान युवती पहुंची। उन्होंने युवती से रात में पैदल ही घर से बाहर निकलने की वजह पूछी। इस पर युवती ने उन्हें बताया कि वह दिल्ली में अपनी बहन के यहां पर थी। लॉकडाउन होने के दौरान वह वहां फंस गई। इस पर उनके रिश्तेदार उन्हें छोडऩे आ रहे थे लेकिन बार्डर पर उन्हें प्रवेश नहीं करने दिया गया।
विज्ञापन
इस पर वह पैदल ही घर के लिए निकल गई। एसएचओ साहिबाबाद नेबताया कि युवती को सकुशल नोएडा सेक्टर ४९ स्थित घर पर पहुंचा दिया गया। युवती ने पुलिसकर्मियों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed