{"_id":"5e85c75c8ebc3e76a112bb73","slug":"poor-and-helpless-people-are-taking-help-of-social-media-for-food163","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरीब और असहाय लोगों को राशन के लिए सोशल मीडिया की ले रहे मदद","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
गरीब और असहाय लोगों को राशन के लिए सोशल मीडिया की ले रहे मदद
विज्ञापन
लोगों को राशन देते दरोगा नरपाल सिंह।
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। लॉकडाउन के दौरान गरीब और असहाय लोगों को राशन की दिक्कत आ रही है। इसके लिए आसपास रहने वाले लोग सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से इन लोगों को राशन मुहैया कराने की अपील कर रहे हैं। राशन वितरण के लिए पुलिस, प्रशासन के साथ ही जनप्रतिनिधि व सामाजिक संगठन सामने आ रहे हैं। इससे इन लोगों को राशन उपलब्ध हो रहा है। लॉकडाउन के दौरान दूसरे राज्यों और जिलों के रहने वाले लोग जहां के तहां रूक गए हैं। जबकि मजदूरी और घरों में काम करने वालों के भी धंधे बंद हो गए हैं।
इससे इन लोगों को आर्थिक तंगी से जूझना पड़ रहा है। इससे इनके पास खाने के लिए राशन की व्यवस्था नहीं हो पा रही है। इसके लिए आसपास रहने वाले लोगों ने फेसबुक, ट्वीटर और व्हाट्सएप के माध्यम से इन लोगों का पता डालकर मदद की गुहार लगा रहे हैं। इन लोगों की मदद के लिए पुलिस, प्रशासन, जनप्रतिनिधियों के साथ ही सामाजिक संगठन भी आगे आ रहे हैं।
सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को जानकारी मिलने पर वह गरीब और असहाय लोगों की बढ़चढ़ कर मदद कर रहे हैं। जिससे यह लोग भूखे न रह जाएं। बृहस्पतिवार दोपहर को सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी मिलने पर चौकी प्रभारी प्रहलादगढ़ी नरपाल सिंह ने कुछ झुग्गियों में लोगों को राशन वितरित कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन