फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   NDRF jawans will be able to serve people safely and get PPE kit

सुरक्षित रहकर लोगों की सेवा कर सकेंगे एनडीआरएफ जवान, मिली पीपीई किट

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2020 03:45 PM IST
विज्ञापन
NDRF jawans will be able to serve people safely and get PPE kit
जरूरतमंदों को राशन सामग्री के पैकेट वितरित करती एनडीआरएफ की टीम - फोटो : AMAR UJALA
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
गाजियाबाद। लॉकडाउन से पहले से जान जोखिम में डालकर एनडीआरएफ जवान विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम, सैनिटाइजेशन प्रक्रिया के साथ जरूरतमंदों की सहायता में जुटे हुए हैं। कमला नेहरूनगर स्थित आठवीं बटालियन जवान अब सुरक्षित रहकर लोगों की सेवा कर सकेंगे। कोरोना वायरस की रोकथाम में सहायक पर्सनल प्रोटेक्शन इक्विपमेंट (पीपीई) किट मिल गई हैं। एनडीआरएफ के दिल्ली मुख्यालय की ओर से बटालियन को पर्याप्त संख्या में पीपीई किट मुहैया कराई गई हैं। ऐसे में विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों और अभियानों में अब एनडीआरएफ के जवान इन पीपीई किट का इस्तेमाल कर सकेंगे। बता दें कि कोरोना की आहट होने के साथ ही एनडीआरएफ के विशेषज्ञों की टीम ने एयरपोर्ट, भारतीय संसद, सीआरपीएफ सहित विभिन्न केंद्रीय कर्मचारियों को कोरोना से बचाव का प्रशिक्षण दिया। टीम ने कौशांबी में घर वापसी को उमड़ी श्रमिकों व लोगों की भीड़ की सुरक्षा के लिए कौशांबी रोडवेज डिपो पर 14 घंटा सैनेटाइजेशन का अभियान चलाया। इसमें डिपो से सैनेटाइज करने के साथ लोगों को मास्क व सैनेटाइजर का वितरण किया गया था। टीम नियमित रूप से जरूरतमंदों को खाने के पैकेट और खाद्य सामग्री का वितरण कर रही है। दूसरी ओर जिला प्रशासन की ओर से जनपद में बनाए गए क्वॉरेंटाइन सेंटरों में स्वास्थ्य विभाग के साथ अन्य कर्मचारियों को एनडीआरएफ के जवानों ने सुरक्षा के मद्देनजर प्रशिक्षण दिया। दूसरी ओर विभिन्न क्षेत्रों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए बटालियन के जवानों का सैनिटाइजेशन अभियान जारी है। ऐसे में लगतार अभियानों में जुटे एनडीआरएफ के जवानों को इन पीपीई किट से काफी मदद मिलेगी। बटालियन कमांडेंट पीके श्रीवास्तव ने बताया कि बटालियन को पर्याप्त संख्या में पीपीई किट मिल गई हैं। विभिन्न अभियानों में जुटे जवानों को इन किट से काफी मदद मिलेगी। ---
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed