{"_id":"5e872f0e8ebc3e76ab744433","slug":"lockdown115","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉक डाउन के बीच लोग संवार रहे ग्रीन बेल्ट की बगिया","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
लॉक डाउन के बीच लोग संवार रहे ग्रीन बेल्ट की बगिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉक डाउन के बीच लोग संवार रहे ग्रीन बेल्ट की बगिया
विज्ञापन
- वैशाली की सफाई मुहिम टीम सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखते हुए ग्रीन बेल्ट में लगे पौधों को दे रहे पानी
- ग्रीन बेल्ट में लगाई गई फुलवाड़ी सूख न जाए इसलिए नियमित तौर पर रख रहे बगिया का ध्यान
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद। लॉक डाउन के बीच जहां लोग अपने-अपने घरों की बगिया संवारने में जुटे हैं वहीं टीएचए की सफाई मुहिम ग्रीन बेल्ट में लगाई गई फुलवाड़ी में पानी दे रहे हैं। लॉक डाउन में सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखते हुए सफाई मुहिम से जुड़े लोग अलग-अलग समय में टीम के सदस्य ग्रीन बेल्ट पहुंच कर वहां लगाए गए पौधों को पानी दे रहे हैं।स्वच्छ वैशाली वसुंधरा के सदस्यों ने नियमित रूप से वैशाली सेक्टर 6 की ग्रीन बेल्ट पर अपने हाथों से लगे हुए पेड़ पौधों को और फूलों को मरने नहीं दिया। इसके लिए सदस्यों ने अपने समय में बदलाव किया और सुबह ही उठकर एक या दो के रूप में नियमित रूप से बाल्टियों में पानी भर के पेड़ पौधों की देखभाल कर रहे हैं। केपी भट्ट ने बताया कि दरअसल सफाई मुहिम की टीम ने कड़ी मेहनत के साथ ग्रीन बेल्ट पर लगे कूड़े के ढेर को साफ किया था और इसके बाद यहां फुलवाड़ी लगाई गई थी। अब लॉक डाउन के बीच ग्रीन बेल्ट में दुबारा गंदगी न पसर जाए इसके लिए सबने अपना-अपना समय बांट लिया है। हर कोई अलग-अलग दिनों में ग्रीन बेल्ट पहुंच कर खाद-पानी डालता है। ग्रुप के सदस्य पर्यावरण के प्रति बहुत जागरूक हैं और नियमित रूप से सभी को अन्य माध्यमों से पर्यावरण के लिए जागरूक करते रहते हैं।