{"_id":"5e8329e18ebc3e775321c1eb","slug":"lock-down-main-bhi-cyber-thag-active162","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में भी साइबर ठग एक्टिव, कई खातों से उड़ाई रकम","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
लॉकडाउन में भी साइबर ठग एक्टिव, कई खातों से उड़ाई रकम
माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। कोरोना की महामारी से बचाने के लिए लागू किए गए लॉक डाउन में भी साइबर ठग सक्रिय हैं। जालसाजों ने अलग-अलग बहाने से कई लोगों के खातों से हजारों की रकम उड़ा ली। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। केस-1 ....पटेल नगर सेकंड निवासी एकांश सिंघल का कहना है कि 29 अक्टूबर 2019 को उनके चाचा ने स्नैपडील से एक फोन ऑर्डर किया। फोन पसंद न आने पर स्नैपडील से वापसी के लिए रिक्वेस्ट की तो उनके पास एक कॉल आई। कॉलर ने उन्हें गूगल-पे से कनेक्टेड नंबर दिया, जिससे 3 मैसेज आए। कॉलर के कहने पर मैसेज फॉरवर्ड किये तो उनके एचडीएफसी बैंक से 45,500 रुपये कट गए। पीड़ित का कहना है कि वह तभी से थाने व चौकी के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। एसएसपी से गुहार के बाद सिहानी गेट पुलिस ने केस दर्ज किया है। केस 2..... ई-301 नंदग्राम निवासी अमित शर्मा का कहना है कि उनका खाता इंडियन बैंक की मरियम नगर ब्रांच में है। 23 अक्टूबर 2019 को दोपहर 12:14 बजे उनके खाते से 4800 रुपये का यूपीआई के माध्यम से लेनदेन हुआ। यह लेनदेन उन्होंने नहीं किया था। पीड़ित की शिकायत पर थाना सिहानी गेट पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। केस 3...... सिहानी गेट थाना क्षेत्र के घूकना मरियम नगर निवासी दुलारी भारती का कहना है कि उन्होंने क्लब फैक्ट्री से एक पीड़केट ऑनलाइन मंगवाया था। ठीक ना होने पर 31 अक्टूबर 2019 को उन्होंने वापस कर दिया। दुलारी भारती का कहना है कि उन्होंने कस्टमर केयर पर फोन किया जहां सामने वाले व्यक्ति ने एक व्हाट्सएप नंबर देकर एटीएम का फोटो भेजने के लिए कहा। आरोप है कि थोड़ी ही देर में उनके खाते से 3 हजार रुपये कट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।