{"_id":"60c8bafa8ebc3e429e5b4dc9","slug":"ghaziabad1623767802","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ी दरों के डिमांड लेटर के खिलाफ मधुबन भूखंड आवंटियों ने खोला मोर्चा","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
बढ़ी दरों के डिमांड लेटर के खिलाफ मधुबन भूखंड आवंटियों ने खोला मोर्चा
विज्ञापन
मधुबन बापूधाम योजना में भूखंड आवंटियों की हुई बैठक
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सबहेडः जीडीए वीसी से करेंगे जारी किए गए नोटिस वापस लेने की मांग, बोर्ड बैठक में मंडलायुक्त के दिए गए आदेश का देंगे हवाला
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। मधुबन बापूधाम योजना में भूखंडों के बढ़ी दरों का पैसा जमा करने के जारी मांग पत्र (डिमांड लेटर) वापस नहीं होने से आवंटियों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। योजना में हुई बैठक में भूखंड आवंटियों ने जीडीए से जारी डिमांड वापस न लेने, भूखंड का कब्जा पत्र (अलॉटमेंट लेटर) जारी न होने और मानचित्र स्वीकृति पर लगी रोक नहीं हटने रोष जताया गया। निर्णय के खिलाफ भूखंड आवंटी जीडीए उपाध्यक्ष से मिलकर बोर्ड बैठक में मंडलायुक्त दे दिए गए आदेश के पालन की मांग करेंगे। मांगे नहीं माने जाने पर भूखंड आवंटियों ने विरोध तेज करने का निर्णय लिया है।
मधुबन बापूधाम भूखंड आवंटी एसोसिएशन के पदाधिकारियों व सदस्यों की बैठक के राउंड अबाउट पार्क में सामाजिक दूरी का पालन करते हुई। भूखंड आवंटियों की बैठक में मंडलायुक्त के आदेश के बावजूद बढ़ी दरों के जारी किए गए डिमांड लेटर वापस नहीं लेने पर नाराजगी नजर आई।बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन अध्यक्ष राजेंद्र कुमार शर्मा ने की। एसोसिएशन अध्यक्ष राजेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि मंडलायुक्त ने भूखंड आवंटियों पर डाले गए भार व जारी किए गए डिमांड लेटर को अनुचित ठहराया था। पूर्व मंडलायुक्त अनीता सी. मेश्राम ने जीडीए की बोर्ड बैठक में आवंटियों पर कोई अतिरिक्त भार नहीं डालने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद अब तक बढ़ी हुई भूखंड की दरों के डिमांड लेटर वापस नहीं लिए गए हैं। इससे आवंटियों में भारी रोष है। बैठक में एसोसिएशन उपाध्यक्ष शिव कुमार चौहान, लीलाधर मिश्रा, कल्याण सिंह, संजय त्यागी, रमेश कुमार, सुनील श्रीवास्तव, देवी सिंह, डॉक्टर मनीष कुमार सिंह, मदन मोहन, रामेस्वर सिंह, कर्मचंद्र, राजीव रंजन कुमार, अश्वनी कुमार, अजय कुमार, भीमचंद, राजीव त्यागी सहित आदि लोग मौजूद रहे।
---------
विज्ञापन