{"_id":"60c4a1f78ebc3e8ba77e55b0","slug":"ghaziabad1623499255","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीस हजार का इनामी शातिर चोर हत्थे चढ़ा","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
बीस हजार का इनामी शातिर चोर हत्थे चढ़ा
विज्ञापन
बीस हजार का इनामी चोर कविनगर पुलिस की गिरफ्त में
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो सहित........
विज्ञापन
- साथियों के साथ मिलकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था मेरठ निवासी आरोपी
- चोरी के दो मामलों में फरार होने के चलते पुलिस ने घोषित किया था इनाम
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। कविनगर पुलिस ने बीस हजार के इनामी शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। मेरठ के भोला की झाल निवासी आकाश साथियों के साथ मिलकर घरों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। कविनगर पुलिस को चोरी के दो मामलों में उसकी तलाश थी। फरार होने के चलते उस पर इनाम घोषित किया गया था।.........
एसएचओ कविनगर अजय कुमार सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर गांव भोला की थाना, जानी मेरठ के गांव भोला की झाल निवासी आकाश को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से 30 हजार रुपए कैश, तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। आकाश ने कुछ महीने पहले अपने साथियों के साथ मिलकर लालकुआं चौकी क्षेत्र में स्थित दो घरों में चोरी की घटना की थी। पुलिस आकाश के साथियों को गिरफ्तार कर दोनों घटनाओं का पूर्व में ही खुलासा कर चुकी है, लेकिन आकाश घटनाओं के बाद से ही फरार चल रहा था। इसी के चलते एसएसपी द्वारा आरोपी पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। एसएचओ ने बताया कि आकाश शातिर किस्म का अपराधी है और साथियों के साथ मिलकर चोरी आदि की घटनाओं को अंजाम देता है। आरोपी से पूछताछ के आधार पर उसके अन्य साथियों का भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन