{"_id":"60b373328ebc3e29b66539b5","slug":"ghaziabad1622373170","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ता की पत्नी को नशीला पदार्थ सुंघाकर कर 40 हजार की नकदी और गहने चोरी","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
अधिवक्ता की पत्नी को नशीला पदार्थ सुंघाकर कर 40 हजार की नकदी और गहने चोरी
विज्ञापन
अधिवक्ता की पत्नी को नशीला पदार्थ सुंघाकर कर 40 हजार की नकदी और गहने चोरी
विज्ञापन
- विजयनगर थाना क्षेत्र में हुई घटना, चोरों ने मोबाइल भी किया चोरी
- होश आने पर चोरी की घटना का चला पता
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। विजयनगर थाना क्षेत्र में अधिवक्ता की पत्नी को नशीला पदार्थ सुंघाकर चोरों
ने उनके गहने और मोबाइल चोरी कर लिया। इसके अलावा घर में रखे करीब 40 हजार रुपये भी
ले गए। पीड़ित ने बताया कि चोरी के दौरान परिवार के किसी भी सदस्या को जानकारी
नहीं हुई। महिला के होश में आने पर चोरी के बारे में जानकारी हो सकी। थाने में तहरीर देकर
कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विजयनगर के अंबेडकर नगर की गली नंबर 17 में अधिवक्ताा राहुल देव परिवार के साथ रहते हैं।
वह गाजियाबाद कचहरी में प्रैक्टिस करते हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार की रात उनके घर में
सभी लोग सोए हुए थे। रात करीब 1 बजे छत के रास्ते से चोर घुस आए। उनकी पत्नी मीनाक्षी
की पहनी हुई अंगूठी, पाजेब और कानों के टॉप्स के अलावा घर में रखे 40 हजार रुपये व
मोबाइल चोरी कर लिया है। उन्होंने बताया कि चोरी का परिवार के किसी भी सदस्य को
पता नहीं चल सका। पत्नी को चोरों ने कोई नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया था,
जिससे ज्वेलरी उतारने के दौरान भी उनकी आंखें नहीं खुलीं। जब उनकी आंख खुलीं तो देखा की
अंगूठी और कान के टॉप्स और पाजेब गायब हैं। पास में देखा मोबाइल भी नहीं है। फिर उन्होंने
अलमारी खोलकर देखी तो उसमें रखे 40 हजार रुपये भी गायब थे। उन्होंने परिवार के अन्य
सदस्यों को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चोरी की तहरीर विजयनगर थाने में दी
है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
- चोर को थी घर की जानकारी
पुलिस का मानना है कि जिस तरह से चोर घर के अंदर प्रवेश किया। उसे सभी लोगों के बारे में
जानकारी थी कि कौन कहां सोता है। उनके घर में पैसे कहां रखे होते हैं। चोर ने केवल महिला
के ज्वेलरी, मोबाइल और नकदी ही चोरी की है। पुलिस का अंदेशा है कि कोई जानकार भी हो
कसता है। पुलिस ने बताया कि आसपास में देखा जा रहा है कहीं सीसीटीवी कैमरे तो नहीं हैं,
जिससे आरोपियों की पहचान की जा सके।