फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   कार चालक ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर सिपाही समेत छह लोग घायल

कार चालक ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर सिपाही समेत छह लोग घायल

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 04:24 PM IST
विज्ञापन
कार चालक ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर सिपाही समेत छह लोग घायल
विज्ञापन
- नगर कोतवाली क्षेत्र में हुई घटना - घायलों का मेडिकल कराकर लौट रहा था सिपाही माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। नगर कोतवाली क्षेत्र में झगड़े के बाद घायलों का मेडिकल कराकर ई-रिक्शा में बैठकर लौट रहे सिपाही समेत छह लोगों को कार ने टक्कर मार दी, जिसमें सभी घायल हो गए। कार चालक टक्कर मारने के बाद मौके से फरार हो गया। सिपाही ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, जिससे आरोपी को पकड़ा जा सके। नगर कोतवाली में तैनात सिपाही सुभाष दिवाकर ड्यूटी पर तैनात थे। बताया कि छोटा कैला में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। उसमें नीरज और सागर घायल हो गए थे। पुलिसकर्मी उनका मेडिकल कराने के लिए जिला अस्पताल गया और वहां से ई-रिक्शा के माध्यम से वापस लौटने लगा। सिपाही पीड़ित और उनके परिजनों के साथ ई-रिक्शा में जैसे ही नगर कोतवाली के पास पहुंचा। वहां पर तेज गति से आ रही कार ने टक्कर मार दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी चालक कार समेत फरार हो गया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि सिपाही के अलावा सागर, सन्नो, नीरज, साजन और माला घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार की पहचान की जा रही है, जिससे आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा सके। -- कार से कुचलकर मजदूर की मौत गाजियाबाद। नगर कोतवाली क्षेत्र में नया बस अड्डा के पास साथी के साथ पैदल जा रहे मजदूर को कार ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टन के लिए भेज परिजनों को घटना की जानकारी दी। मृतक के दामाद ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मृतक के दामाद आलम उर्फ कौसर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके ससुर जैनुद्दीन 45 वर्ष साहिबाबाद के हिंडन विहार में रीते हैं। वह मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करते हैं। वह मजदूर साथी नगेंद्र राव के साथ मजदूरी करके घर जा रहे थे। जैसे ही वह पैदल नये बस अड्डे के पास पहुंचे। पीछे से तेज गति से आ रही कार ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed