फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   सेवा दिवस पर सरस्वती शिशु मंदिर में लगा रक्तदान शिविर

सेवा दिवस पर सरस्वती शिशु मंदिर में लगा रक्तदान शिविर

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 08:13 PM IST
विज्ञापन
सेवा दिवस पर सरस्वती शिशु मंदिर में लगा रक्तदान शिविर
भाजपा सेवा दिवस में सरस्वती शिशु मंदिर में लगा रक्तदान शिविर - फोटो : Amar Ujala
सबहेडः केंद्र में भाजपा सरकार के सात साल पूरे होने पर रक्तदान शिविर का लगातार दूसरे दिन किया गया आयोजन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। केंद्र में भाजपा सरकार के सात वर्ष पूरे होने पर शनिवार को लगातार दूसरे दिन सरस्वती शिशु मंदिर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा और युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष गौरव चोपड़ा के नेतृत्व में आयोजित शिविर में युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं सहित विभिन्न समाज के लोगों ने उत्साह से भाग लेकल रक्तदान किया।
भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि संकट के इस काल में रक्तदान का कार्य मानवता की सेवा का कार्य है। केंद्र में भाजपा सरकार के सात साल पूरे होने पर भाजपा सेवा दिवस मनाया जा रहा है। शिविर में युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न समाज के लोगों ने बढ़चढ़ कर रक्तदान किया। विधायक सुनील शर्मा ने रक्तदान करने वाले कार्यकर्ताओं और लोगों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। सुनील शर्मा ने कहा कि संकट की घड़ी में जहां लोग घरों से बाहर निकलने से कतरा रहे हैं, वहीं भाजपा कार्यकर्ता जनसेवा की भावना से निरंतर कार्य कर रहे हैं। भाजपा के महानगर महामंत्री पप्पू पहलवान ने बताया कि सेवा दिवस के तहत भाजपा कार्यकर्ता वार्डों और गांवों में लोगों से संपर्क कर लोगों की मदद करेंगे। इस मौके पर पूर्व महानगर उपाध्यक्ष अमित त्यागी, पार्षद सुरेंद्र नागर, विकास चौधरी, ओम राजपूत, अखिल, संतोष, सुदर्शन शर्मा, सुमित चौहान, अमित राजपूत, सुमित चौधरी,  विकास शर्मा, सत्यम पंडित, सागर चौधरी, प्रखर सिंह, रोहित गुप्ता, राहुल ओझा, नीरज, सतपाल चौहान, प्रकाश सहित आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
-----------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed