फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   नूरनगर में रास्ते को बंद करने का प्रयास, निगम ने की कार्रवाई

नूरनगर में रास्ते को बंद करने का प्रयास, निगम ने की कार्रवाई

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 07:59 PM IST
विज्ञापन
सबहेडः नूरनगर में कई लोगों ने 10 मीटर रोड को खोदने व दीवार बनाने का किया प्रयास
विज्ञापन
- नगर निगम द्वारा बिछाई गई इंटरलॉकिंग टाइल्स को उखाड़ा - दीवार खड़ी करने के प्रयास पर नंदग्राम थाने में आरोपियों के खिलाफ दी गई तहरीर माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। नूरनगर में रहने वाले कुछ लोगों ने राजस्व अभिलेखों में दर्ज मार्ग को बंद करने का प्रयास करते हुए इंटरलॉकिंग टाइल्स को उखाड़ दिया। फिर मार्ग को खोदकर और ईंटें मंगाकर उसे बंद करने का प्रयास किया। मामला संज्ञान में आने के बाद मार्ग अवरुद्ध करने वालों के खिलाफ नगर निगम ने नंदग्राम थाने में मुकदमा दर्ज करने के लिए शिकायत की है।
नगर निगम संपत्ति अधीक्षक भोलानाथ गौतम का कहना है कि नूरनगर में खसरा संख्या 840 पर बना मार्ग अभिलेखों में रास्ते की भूमि के रूप में दर्ज है। मार्ग की चौड़ाई 10 मीटर है, और यह मुख्य मार्ग के रूप में उपयोग हो रहा है। नूरनगर में रहने वाली राजेश्वर त्यागी, महेश त्यागी, अमरीश त्यागी और सतीश त्यागी ने रास्ते को खोदकर अवरुद्ध करने के साथ दीवार खड़ी करने का प्रयास किया। मामले में लोगों और अधिकारियों के समझाने पर यह लोग लड़ाई को तैयार होने के साथ उन्होंने ईंट उठा लीं। मामले में तहसील से क्षेत्रीय लेखपाल व राजस्व निरीक्षक भी उपस्थित हुए। ऐसे में इन लोगों के खिलाफ उत्तर प्रदेश प्रीवेंशन ऑफ डैमिजेस टू पब्लिक प्रॉपर्टी एक्ट व उत्तर प्रदेश नगरीय विकास नियोजन अधिनियम 1997 के अनुसार प्राथमिकी दर्ज कराने को नंदग्राम थाने में शिकायत की गई है।
विज्ञापन
---------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed