फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   महिला डाक्टर से अभद्रता करने वाले वैक्सीन स्टोर प्रभारी को हटाया

महिला डाक्टर से अभद्रता करने वाले वैक्सीन स्टोर प्रभारी को हटाया

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 07:03 PM IST
विज्ञापन
- कई अन्य डाक्टरों ने भी लगाया था अभद्रता का आरोप
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। वैक्सीन स्टोर प्रभारी द्वारा आए दिन डाक्टरों से दुर्व्यवहार व गाली-गलौच करने के मामले में डाक्टरों के तेज विरोध के चलते सीएमओ ने हटा दिया। उनके स्थान पर जिला स्वास्थ्य निरीक्षका ऊषा कौशिक को वैक्सीन स्टोर का प्रभार दिए जाने की संभावना है। स्वास्थ्य विभाग के स्टाफ का कहना है कि इस महामारी के समय में वैक्सीन स्टोर पर 24 घंटे संचालित करने के लिए अनुभवी स्टाफ को जिम्मेदारी दी जानी चाहिए। वहीं दूसरी तरफ मलेरिया विभाग से चार साल से गायब मलेरिया इंस्पेक्टर अविनाश काम पर वापस आ गए। मामले की जांच जारी है। करहेड़ा स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की प्रभारी डॉ. नेहा गोस्वामी ने सीएमओ को दिए शिकायती पत्र में कहा था कि वह वर्तमान में करहेड़ा के साथ शालीमार गार्डन स्वास्थ्य केंद्र का भी कार्यभार संभाल रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया था कि सात मई को जिला वैक्सीन स्टोर के प्रभारी रामबाबू गौतम ने फोन पर उनके साथ गाली गलौज और अभद्रता की। डाक्टरों ने सीएमओ को दिए पत्र में आरोप लगाया था कि इसके पहले भी दो पूर्व प्रतिरक्षण अधिकारी, एक वाहन चालक एवं कई डाक्टर भी शिकायत कर चुके थे। डाक्टरों का कहना था कि स्वास्थ्य क्षेत्र में इस प्रकार व्यवहार उचित नहीं है। इससे अधिकारी और कर्मचारी का मनोबल कमजोर होता है।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. एनके गुप्ता ने बताया कि इस मामले की जांच जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ आरके गुप्ता को सौंपी गई थी, उन्होंने जांच में आरोप को सही पाया, इसके बाद रामबाबू को वैक्सीन स्टोर से हटाकर मूल पद पर कार्टे स्थित नगरीय स्वास्थ्य केंद्र पर ट्रांसफर कर दिया गया है। लोनी व भोजपुर में एआरओ की पोस्ट खाली होने के बावजूद नगरीय स्वास्थ्य केंद्र पर एआरओ की नियुक्ति सीएमओ कार्यालय में चर्चा का विष बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
मलेरिया इंस्पेक्टर के मामले में जांच कर रहे जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ आरके गुप्ता का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। कुछ बिंदुओं पर रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
------------ आशुतोष यादव
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed