फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   रोडरेज को लेकर पथराव-फायरिंग, गाड़ी में तोड़फोड़

रोडरेज को लेकर पथराव-फायरिंग, गाड़ी में तोड़फोड़

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 05:55 PM IST
विज्ञापन
फोटो सहित.......
विज्ञापन
- शुरुआत में लोगों ने शांत कराया दिया था मामला, बाद में एक पक्ष ने दर्जन भर लोगों के साथ मिलकर बोला हमला - पथराव होता देख स्थानीय लोगों में मची भगदड़, हमले के बाद भयावह मंजर की वीडियो हुई वायरल माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। नगर कोतवाली क्षेत्र के इस्लामनगर में शुक्रवार रात रोडवेज के विवाद में जमकर पथराव और फायरिंग हो गई। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर पर धावा बोलकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिसमें साजिद नाम का युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इतना ही नहीं आरोपियों ने घर के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो कार भी क्षतिग्रस्त कर दी। पथराव होता देख स्थानीय लोगों में भगदड़ मच गई, जिसमें कई लोग चोट लगी है। सूचना पर पुलिस पहुंची तो हमलावर मौके से फरार हो गए। पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर पुलिस ने 10 नामजद समेत 25 लोगों के खिलाफ हत्या, तोड़फोड़ और पथराव की धाराओं में केस दर्ज किया है।....... इस्लामनगर गली नंबर-4 निवासी चांद कुरैशी का कहना है कि उनके पास स्कॉर्पियो कार है। उनका चचेरा भाई साजिद शुक्रवार रात उनकी स्कॉर्पियो लेकर घर जा रहा था। जैसे ही वह लालू खेत पर पहुंचा तो विपक्षी शाहिद आदि लोग रास्ते मे खड़े थे। साजिद ने रास्ता देने के लिए कहा तो शाहिद और उसके पक्ष के लोगों ने गाली-गलौज कर दी। विरोध करने पर शाहिद ने आने भाइयों बबलू, आरिफ, आलमगीर, रहीस, असलम तथा अन्य साथियों राजा, चांद, आस मोहम्मद और नाजिम आदि ने लाठी-डंडों से साजिद पर हमला बोल दिया। गाड़ी से उतारकर आरोपियों ने उसे जमकर पीटा। इतना ही नहीं हमलावरों ने स्कॉर्पियो गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दियाम इस दौरान मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने मामला शांत करा दिया, जिसके बाद साजिद घर आ गया।
विज्ञापन
शिकायत करके लौटते ही आरोपियों ने कर दिया पथराव....... चांद कुरैशी का कहना है कि साजिद ने घर आकर घटना बताई तो वह और अन्य परिजन आरोपियों के पास शिकायत दर्ज कराने गए। आरोप है कि वहां से वापस घर लौटे ही थे कि शाहिद और उसके भाइयों व साथियों ने 15 अज्ञात लोगों के साथ घर पर हमला बोल दिया। इस दौरान आरोपियों ने पथराव के साथ-साथ फायरिंग भी की। पथराव होता देख स्थानीय लोगों में भगदड़ मच गई। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस को देखकर हमलावर मौके से फरार हो गए। जिसके बाद घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। गाड़ी में तोड़फोड़ और पथराव की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
घंटों चला बखेड़ा, चौकी स्टाफ को भनक तक नहीं...... इस्लाम नगर इलाका कैला भट्ठा चौकी क्षेत्र में आता है। शुक्रवार रात को सरेआम पथराव और फायरिंग की घटना हुई, लेकिन चौकी इंचार्ज या चौकी के अन्य स्टाफ को भनक तक नहीं लगी। किसी व्यक्ति ने नगर कोतवाल को फोन किया, तब जाकर चौकी का स्टाफ मौके पर पहुंचा। गौर करने वाली बात यह है कि चौकी की पुलिस एक भी आरोपी को गिरफ्तार करने में नाकाम रही। इससे कैला भट्ठा चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों की सक्रियता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
25 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज.......... नगर कोतवाल संदीप सिंह का कहना है कि चांद कुरैशी की तहरीर पर शाहिद पक्ष के 10 लोगों को नामजद करते हुए 25 लोगों के खिलाफ हत्या की कोशिश, तोड़फोड़ व पथराव की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। प्रथमदृष्टया फायरिंग की बात सामने नहीं आई है।आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के साथ सख्ती से पेश आया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed