{"_id":"60b232a08ebc3e139c347d76","slug":"ghaziabad1622291104","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक-दूसरे के इलाके में बधाई मांगने पर भिड़े किन्नर, हुआ पथराव","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
एक-दूसरे के इलाके में बधाई मांगने पर भिड़े किन्नर, हुआ पथराव
विज्ञापन
फोटो सहित........
विज्ञापन
- मसूरी थानाक्षेत्र की आनंद विहार कॉलोनी में हुई घटना, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
- पीड़ित किन्नर की तहरीर पर दूसरे पक्ष के नौ लोगों के खिलाफ मसूरी पुलिस ने दर्ज किया केस
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। मसूरी थानाक्षेत्र की आनंद विहार कॉलोनी में किन्नरों के दो पक्ष आपस में भिड़ गए। पुलिस के मुताबिक एक दूसरे के इलाके में बधाई मांगने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था, जिसके बाद एक पक्ष ने दूसरे के घर पर धावा बोलते हुए हमला कर दिया। पीड़ित आयशा किन्नर के मुताबिक दूसरे पक्ष ने उनके घर पर आकर पथराव किया, जिसमें उनके मकान मालिक के परिवार की एक गर्भवती महिला घायल हो गई। इसके अलावा घर के बाहर खड़ी गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। तहरीर के आधार पर मसूरी पुलिस मैं 9 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।........…
डासना की आनंद विहार कॉलोनी निवासी किन्नर आयशा का कहना है कि किन्नरों के नियमों के अनुसार उसे बालाजी एनक्लेव गोविंदपुरम का इलाका बधाई मांगने के लिए आवंटित है। इसके बावजूद आकाश विहार कॉलोनी डासना निवासी किन्नर गुड्डी उर्फ नईम उसके इलाके में अतिक्रमण कर जबरन बधाई वसूलती है। पता चलने पर उसने कई बार गुड्डी का विरोध भी किया, लेकिन इसके बावजूद वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आई। आयशा का कहना है कि बृहस्पतिवार को भी उसने गुड्डी से उसके क्षेत्र में बधाई वसूलने का विरोध किया था। इसी बात से तैश में आकर गुड्डी उर्फ नईम अपने साथियों मुन्फैद, गुलजार, सद्दाम, जहुल, शहजाद उर्फ गुड्डू, बब्बू, बिल्लो और स्वीटी उसके घर पर आई और गाली-गलौज शुरू कर दी। आयशा किन्नर का कहना है कि उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके घर पर पथराव कर दिया और घर के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो कार भी क्षतिग्रस्त कर दी। इसके बाद हमलावर पक्ष हत्या की धमकी देता हुआ फरार हो गया। पथराव में उनके मकान मालिक के परिवार की एक महिला घायल हो गई।
मसूरी पुलिस पर टरकाने का लगाया आरोप.........
आयशा किन्नर का कहना है कि उनके साथियों ने घटना की वीडियो मोबाइल में कैद कर ली थी। इसके अलावा टूटी हुई गाड़ी भी जीता-जागता सबूत थी। सारे साक्ष्य देने के बावजूद मसूरी पुलिस उन्हें टरकाती रही। जिसके चलते थक हारकर उन्हें एसपी ग्रामीण से गुहार लगानी पड़ी। एसपी ग्रामीण के निर्देश के बाद मसूरी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की। एसएचओ शैलेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि गुड्डी और नईम समेत नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
पहले भी हो चुका है खून-खराबा, गोलियां भी चली.........
बधाई मांगने के इलाके को लेकर आयशा किन्नर व अन्य पक्षों में पहले भी खून खराबा हो चुका है। यहां तक कि करीब 7 माह पहले आशा किन्नर को कविनगर के गोविंदपुरम क्षेत्र में गोली भी लगी थी। पुलिस ने इस संबंध में दूसरे पक्ष के किन्नरों के खिलाफ हत्या की कोशिश का केस दर्ज किया था। इतना ही नहीं, दूसरे पक्ष के द्वारा भी कविनगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। इसके अलावा भी पिछले साल इलाके को लेकर किन्नरों में चार बार भिड़ंत हुई थी, जिसका मामला पुलिस में पहुंचा था।
गुरु ही तय करता है इलाका, इस बार गुरु से ही तकरार......
जिस प्रकार पिता की संपत्ति का बंटवारा उस की औलाद में बराबर बराबर कर दिया जाता है, उसके उलट किन्नर समाज के नियमों के मुताबिक गुरु सर्वोपरि होता है। गुरु किन्नर ही अपने शिष्यों को इलाके का आवंटन करता है। लेकिन आयशा किन्नर का विवाद अपने ही ग्रुप गुड्डी से है आयशा का कहना है कि क्षेत्र बांटने के बाद उसके इलाके में अतिक्रमण किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन