{"_id":"60b2328a8ebc3e34fb488d0c","slug":"ghaziabad1622291082","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत अभियंताओं ने किया कार्य का बहिष्कार","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
विद्युत अभियंताओं ने किया कार्य का बहिष्कार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्युत अभियंताओं ने किया कार्य का बहिष्कार
विज्ञापन
- कहा, हड़ताल पर नहीं हैं अधिकारी, कर्मचारी
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। पावर कारपोरेशन के चेयरमैन एम. देवराज पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए शनिवार से विद्युत अभियंताओं ने कार्य का बहिष्कार शुरू कर दिया। राज्य विद्युत परिषद अभियंता संघ के आह्वान पर विभागीय कार्यों का बहिष्कार अधिकारी कर रहे हैं जबकि विद्युत आपूर्ति को बाधित नहीं किया गया है।
अध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि अभियंताओं का पूरे दिन का कार्य बहिष्कार है लेकिन ऑक्सीजन प्लांट, अस्पतालों और उपभोक्ताओं की विद्युत आपूर्ति जारी रहेगी। प्रदेश सरकार द्वारा एस्मा लागू होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभियंता संघ ने किसी तरह की हड़ताल नहीं कर रहा है। सभी नियमों को ध्यान में रखते हुए विरोध किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पावर कारपोरेशन के चेयरमैन एम. देवराज के दुर्व्यवहार एवं उत्पीड़नात्मक कार्यवाहियों के विरोध में प्रदेश के सभी ऊर्जा निगमों के तमाम विद्युत अभियंता कार्य बहिष्कार कर रहे हैं। रजनीश कुमार ने कहा कि कोविड-19 के संक्रमण को देखते हुए आम जनता को कोई तकलीफ न हो इस दृष्टि से विद्युत सभी तरह की आपूर्ति को सुचारू रखा गया है। उन्होंने कहा कि एक ओर विद्युत अभियंता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा के नेतृत्व में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सफलतापूर्वक करने में जुटे हुए हैं, वहीं पावर कारपोरेशन के चेयरमैन एम. देवराज अनावश्यक तौर पर अभियंताओं और विद्युत कर्मियों का उत्पीड़न कर रहे हैं। सभी अभियंताओं ने एमडी के व्हाट्सएप ग्रुप भी लेफ्ट कर दिए हैं।
विज्ञापन