फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   आप ने हाउस टैक्स में बढ़ोत्तरी का किया विरोध

आप ने हाउस टैक्स में बढ़ोत्तरी का किया विरोध

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 06:25 PM IST
विज्ञापन
आप ने हाउस टैक्स में बढ़ोत्तरी का किया विरोध
विरोध प्रदर्शन करते आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता। - फोटो : Amar Ujala
फोटो सहित
विज्ञापन
---- आप ने हाउस टैक्स में बढ़ोत्तरी का किया विरोध - घरों में धरने पर बैठे पार्टी कार्यकर्ता, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। नगर निगम प्रस्तावित हाउस टैक्स में बढ़ोत्तरी का आम आदमी पार्टी ने विरोध करते हुए घरों पर ही धरना प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष चेतन त्यागी ने बढ़ोत्तरी वापस लेने की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया है।
चेतन त्यागी ने कहा कि इस समय कोरोना त्रासदी से लोग परेशान हैं। स्थानीय नागरिकों को नगर निगम की तरफ से आज तक बुनियादी सुविधाएं तो पूरी तरह से प्रदान की नहीं की जा रही बल्कि ऐसे मुश्किल समय मे आपदा में अवसर ढूंढने के काम किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नगर निगम के द्वारा न कोई सैनिटाइजेशन, फॉगिंग, न ठीक रूप से स्ट्रीट लाइट, जल भराव, गंदगी का कोई समाधान नहीं किया जा रहा है। महासचिव सुजाता शर्मा ने कहा कि नगर निगम ट्रांस हिंडन में एक छोटा सा डिस्पेंसरी तक नही खुलवा पाई। कोरोना काल में लोगों की आर्थिक समस्या से जूझने के बावजूद बिल्कुल अमानवीय है। जिला मीडिया प्रभारी अधिवक्ता मनोज त्यागी ने कहा कि आम आदमी पार्टी नगर निगम के उक्त तुगलकी फरमान का विरोध करती है। कोविड नियमों का पालन करते हुए समस्त कार्यकर्ता घर से कर रहे है। गाजियाबाद विधानसभा अध्यक्ष मुकेश प्रजापति ने कहा कि महानगर वासियों के हितों को मानवीय आधार पर वरीयता देते हुए जिलाधिकारी नगर निगम के फैसले को तत्काल निरस्त कराएं। प्रदर्शन में अधिवक्ता भूपेंद्र सिंह, अमित शर्मा, सचिन तेवतिया, सुनीता राज, शैलेश कुमार, पंकज झा, जतिन शर्मा, रजनीश तेवतिया, अभिषेक सीकरी, प्रियंका गगन, अमित भारद्वाज, नीरज जायसवाल, अधिवक्ता शरदेन्दु शर्मा, वसीम भारती, विजय तोमर, राशिद सिद्क्की, दिलशाद, वीणा मुल्तानी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed