{"_id":"60af89368ebc3e2f20503988","slug":"ghaziabad1622116662","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्तेदारी में गया दंपती, चोरों ने खंगाल डाला घर","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
रिश्तेदारी में गया दंपती, चोरों ने खंगाल डाला घर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- कविनगर थानाक्षेत्र के विष्णु एनक्लेव में चोरों ने बोला धावा, लाखों के जेवर और नगदी पर हाथ साफ किया
विज्ञापन
विज्ञापन
- वापस लौटने पर दंपति को पता चली घटना, केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। कविनगर थानाक्षेत्र के विष्णु एनक्लेव में चोरों ने किरायेदार के घर में धावा बोलकर लाखों रुपए के जेवर और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना के वक्त किराएदार अपनी पत्नी के साथ रिश्तेदारी में गया हुआ था। वहां से वापस आने पर घटना का पता चला। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच पड़ताल की। पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।............
कविनगर थानाक्षेत्र के गोविंदपुरम स्थित विष्णु एनक्लेव में अंकुश अपनी पत्नी के साथ किराए पर रहते हैं। उनका कहना है कि वह 3 दिन पहले अपनी पत्नी के साथ सोनीपत निवासी मौसी के यहां गए हुए थे। इस दौरान घर पर कोई नहीं था और वह गेट पर ताला लगाकर गए हुए थे। बुधवार को वह वापस लौटे तो ताले टूटे हुए मिले। अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा हुआ था। चेक करने पर घर में रखे सोने चांदी के जेवर और 40 हजार रुपए गायब मिले। अंकुश का कहना है कि उनकी गैरमौजूदगी में चोरों ने धावा बोलकर घटना को अंजाम दिया है। उन्होंने यूपी-112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद कविनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही पुलिस........
कविनगर एसएचओ अजय कुमार सिंह का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। चोरों ने बंद मकान का फायदा उठाकर वारदात की है। चोरों की पहचान के लिए घटनास्थल और उसके आसपास से लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। साथ ही मुखबिर तंत्र की मदद भी ली जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन