फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   जिला राइफल एसोसिएशन के प्रतिनिधि बने रईस मलिक और पंकज गोयल

जिला राइफल एसोसिएशन के प्रतिनिधि बने रईस मलिक और पंकज गोयल

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 05:27 PM IST
विज्ञापन
जिला राइफल एसोसिएशन के प्रतिनिधि बने रईस मलिक और पंकज गोयल
जनपद राइफल एसोसिएशन के प्रतिनिधि बने रईस मलिक। - फोटो : Amar Ujala
सबहेडः उत्तर प्रदेश स्टेट राइफल एसोसिएशन की मांग पर एडीएम सिटी ने भेजे नाम, नेशनल कोच और एकलव्य शूटिंग एकेडमी के संचालक है रईस मलिक
विज्ञापन
- रईश मलिक के निर्देशन में कई खिलाड़ियों ने स्टेट व नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में दिखाया हुनर माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश स्टेट राइफल एसोसिएशन की ओर से आगामी चार सालों के लिए जिला स्तर पर दो प्रतिनिधियों की नियुक्ति की कवायद शुरू की गई थी। स्टेट राइफल एसोसिएशन ने डीएम के साथ अन्य अधिकारियों को दो प्रतिनिधियों की नियुक्ति कर नाम भेजने को पत्राचार किया था। इस पर एडीएम सिटी शैलेंद्र कुमार सिंह ने नेशनल शूटिंग कोच रईस मलिक और पंकज गोयल को एसोसिएशन का जिला प्रतिनिधि नियुक्त करने की संस्कृति का पत्र भेज दिया है।
ऐसे में जिला स्तर पर निशानेबाजी से होने वाली गतिविधियों के सफल आयोजन की जिम्मेदारी दोनों प्रतिनिधियों के कंधों पर होगी। जनपद स्तर पर दोनों प्रतिनिधियों की नियुक्ति संबंधी पत्र यूपी स्टेट राइफल एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी रामेंद्र कुमार शर्मा को भेज दिया गया है। जनपद प्रतिनिधि नियुक्त किए गए नेशनल शूटिंग कोच रईस मलिक एकलव्य शूटिंग क्लब के संचालक भी हैं। उनके निर्देशन में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले तमाम खिलाड़ी प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली शूटिंग प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुके हैं। रईस मलिक का कहना है कि जिला प्रशासन की ओर से उन्हें दिए गए नए दायित्व को ईमानदारी से निभाया जाएगा। जनपद स्तर पर उत्तर प्रदेश राइफल एसोसिएशन की ओर से होने वाली किसी भी गतिविधि के सफल आयोजन के पूरे प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
---------------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed