{"_id":"60af891b8ebc3ea70655aecb","slug":"ghaziabad1622116635","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच बदमाश गिरफ्तार, नकदी, मोबाइल, दो बाइक, तमंचे बरामद","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
पांच बदमाश गिरफ्तार, नकदी, मोबाइल, दो बाइक, तमंचे बरामद
विज्ञापन
मोदीनगर पुलिस ने पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच बदमाश गिरफ्तार, नकदी, मोबाइल, दो बाइक, तमंचे बरामद
विज्ञापन
-पुलिस ने हापुड मार्ग खंजरपुर गांव गेट के पास किया गिरफ्तार
फोटो खबर
संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीनगर। पुलिस ने कई लूट की वारदात को अंजाम दे चुके पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। कब्जे से लूटे गए 25 हजार रुपये, मोबाइल, दो बाइक, तीन तमंचे व नशीला पाउडर बरामद किया है। गिरोह बनाकर बदमाश सुनसान क्षेत्र में लूट की वारदात को अंजाम देते थे। बदमाशों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में भी कार्रवाई की जायेगी।
एसएचओ मुनेंद्र सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह पुलिस ने हापुड मार्ग पर चैकिंग कर रही थी। इसी बीच मुखबिर की सूचना मिली कि खंजरपुर गांव के गेट के पास कुछ बदमाश किसी संगीन वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर घेराबंदी शुरू कर दी। पुलिस को देखकर बदमाशों ने भागने की कोशिश की। पुलिस ने पीछा कर पांच बदमाशों को दबोच लिया। पूछताछ में अपना नाम नवनीत चिकार, सौरभ निवासी अघैडा गांव थाना परतापुर, विक्की निवासी गेझा गांव, अतुल निवासी पंचगांव थाना जानी मेरठ और आशीष शर्मा निवासी उजैड़ा गांव निवाड़ी बताया। कब्जे से लूटे गए 25 हजार रुपये, दो बाइक, लूटा गया मोबाइल एक, तीन तमंचे और 540 ग्राम नशीला नाइट्राजीपामइ का पाउडर बरामद किया है। एसएचओ ने बताया कि कुछ दिन पूर्व बदमाशों ने रेकी कर कलेक्शन एजेंट से लूट की थी। इसके अलावा तीन माह में बदमाशों ने छह से अधिक लूट की वारदात को अंजाम दिया है। बताया कि गिरोह के अन्य बदमाशों की तलाश की जा रही है।
-----------
हरभजन सिंह
विज्ञापन