फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   28 से 30 मई तक शहर और गांव में चलेगा भाजपा सेवा कार्यक्रम

28 से 30 मई तक शहर और गांव में चलेगा भाजपा सेवा कार्यक्रम

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 05:27 PM IST
विज्ञापन
28 से 30 मई तक शहर और गांव में चलेगा भाजपा सेवा कार्यक्रम
शुक्रवार से शुरू होने वाले भाजपा सेवा कार्यक्रम को लेकर हुई वर्चुअल बैठक में भाग लेते भाजपा पदाधिकारी - फोटो : Amar Ujala
सबहेडः भाजपा महानगर की हुई वर्चुअल बैठक में लिया गया निर्णय, महानगर में 500 भाजपा कार्यकर्ता करेंगे रक्तदान
विज्ञापन
- दवाइयां, मास्क, सैनिटाइजर के साथ गरीबों को राशन किट उपलब्ध कराई जाएंगी माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। कोविड महामारी पर नियंत्रण के प्रयासों और जनता के बीच जाने के भाजपा प्रदेश संगठन निर्देशों के तहत बृहस्पतिवार को महानगर पदाधिकारियों, मंडल प्रभारियों और मंडल अध्यक्षों की वर्चुअल बैठक हुई। वर्चुअल बैठक में महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने 28, 29 और 30 मई को महानगर के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर सेवा कार्यक्रम चलाए जाने की बात कही। बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कार्यक्रमों के माध्यम से पदाधिकारी और कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर उन्हें वैक्सीन लगवाने, सेनिटाइजेशन, दवाइयों का वितरण और रक्तदान शिविर के बाबत जानकारी देंगे। उन्होंने कहा कि सभी मोर्चों के अध्यक्षों को निर्देशित किया गया है कि इन तिथियों में रक्तदान शिविर लगाने के लिए अपने साथ कम से कम पांच कार्यकर्ताओं की सूची तैयार करें। पूरे महानगर से कम से कम 500 कार्यकर्ताओं के रक्तदान को सुनिश्चित किया गया है। 30 मई को प्रत्येक सेक्टर का एक गांव लेकर सेवा कार्य दिवस के रूप में मनाया जाएगा। अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों में सांसद, विधायक, महापौर, नगर पालिका चेयरमैन किसी न किसी गांव में जाकर दवाइयों, मास्क, सेनिटाइजर, साबुन और गरीबों के लिए राशन किट आदि आवश्यक सामग्री का वितरण करेंगे। सभी कार्यक्रमों में कोविड के नियमों का पालन करना सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन
महानगर प्रभारी महेंद्र धनौरिया ने कहा कि वर्तमान समय में पार्टी का लोगों को महामारी से राहत दिलाने का प्रमुख लक्ष्य है। महामारी के दौर में दूसरी पार्टी के लोग राजनीति में लगे हुए हैं, जबकि भाजपा कार्यकर्ता लोगों की तन, मन और धन से सेवा में तत्पर हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि हमें सभी मर्यादाओं और कोविड के नियमों का पालन करते हुए इन सभी कार्यक्रमों को सफल बनाना सुनिश्चित करना है। वर्चुअल बैठक में बलदेव राज शर्मा, सुनीता दयाल, विजयमोहन, बॉबी त्यागी, राजेश त्यागी, सुशील गौतम, गोपाल अग्रवाल, धीरज शर्मा, मंडल प्रभारी डॉ. उदिता त्यागी, केके शुक्ला, अश्वनी शर्मा, पृथ्वीसिंह कसाना, इंदु जौहरी, अनीता सिंह, अनीता शर्मा, रिजवान अहमद तौफीक सहित सभी मंडलों के अध्यक्ष उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
----------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed