फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   सोशल वर्कर द ईयर अवार्ड से सम्मानित होंगे मोहित नागर

सोशल वर्कर द ईयर अवार्ड से सम्मानित होंगे मोहित नागर

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 04:54 PM IST
विज्ञापन
सोशल वर्कर द ईयर अवार्ड से सम्मानित होंगे मोहित नागर
विज्ञापन
फोटो समाचार - लंदन की एनजीओ नवंबर में करेगी सम्मानित - गरीब बच्चों को निशुल्क शिक्षा, स्वास्थ्य व अन्य क्षेत्रों में कर रहे हैं अच्छा कार्य माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। जिले के इकला गांव निवासी मोहित नागर को लंदन की एक एनजीओ सोशल वर्कर द ईयर 2021 अवार्ड से नवंबर में सम्मानित करेगी। वह लगातार शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में निशुल्क कार्य कर रहे हैं। उनकी प्रोफाइल को देखकर यह निर्णय लिया गया है। मोहित को यह जानकारी फोन पर ट्रस्ट के ट्रस्टी देवहिल सीबीई ने दी। यह अवार्ड कार्यक्रम कोविड-19 को देखते हुए वर्चुअल रखा गया है। नागर कोरोना काल में भी शिक्षा व स्वास्थ्य के लिए लगातार कार्य कर रहे है। वह बिना किसी एनजीओ, सरकारी व गैर सरकारी सहयोग के यह कार्य कर रहे हैं। शिक्षा क्षेत्र मे कार्य करना उन्हें अच्छा लगता है। यह दूसरी बार होगा कि लंदन से उन्हें सम्मानित किया गया हो। पहले भी उनका लंदन में प्लेनेट अवार्ड के लिए चयन हुआ था। उन्होंने कहां ये गौरवांवित करने वाला पल है। यह अवार्ड अपने गांव व गाजियाबाद के लोगों के प्यार के लिए उन्हें समर्पित करते हैं। उन्होंने कहा कि लोगों की मदद एवं निशुल्क शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्य लगातार जारी रहेगें। अभी जरूरतमदं बच्चों के लिए फ्री कोंचिग जारी है। बहुत जल्द एक फ्री स्कूल की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed