फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   अहिल्याबाई की जयंती पर जलाएंगे दीप

अहिल्याबाई की जयंती पर जलाएंगे दीप

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 04:35 PM IST
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
गाजियाबाद। धनगर समाज 31 मई को अहिल्याबाई होल्कर की 296 जयंती साधारण तरीके से मनाएगा। जयंती पर धनगर समाज के लोग अपने—अपने घरों में दीप और मोमबत्ती जलाकर रोशनी करेंगे। आल इंडिया धनगर समाज महासंघ के जिलाध्यक्ष गंगाविष्णु चंदेल ने कहा कि जयंती पर धनगर,पाल, बघेल एवम गड़रिया समाज के लोग रैलियां,जनसभा नहीं करेंगे। जयंती वाले दिन झांकियां भी नहीं निकाली जाएगी। अहिल्याबाई होल्कर जयंत कोरोना प्रोटोकाल के तहत मनाई जाएगी। उन्होंने जानकारी दी कि बीमारी से बचाव के लिए सामाजिक दूरी,मास्क, सेनिटाइजर आदि का उपयोग करके करते हुए समाज के लोग अपने—अपपे घरों में परिवार सहित जूम मीटिंग करके अहिल्याबाई के चित्र पर माल्यार्पण करेंगे और उनक पूजा करेंगे। इसके बाद समाज के सभी लोग अपने—अपने घरों की छत, मुडेरो, दीवारों पर पांच—पांच दिए,मोमबत्ती जलाकर जयंती मनाएगा। कोरोना संक्रमण के चलते जिलाध्यक्ष ने समाज के सभी लोगों से कहा कि वो किसी भी प्रकार का कार्यक्रम आयोजित न कर सादगी के साथ जयंती मनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed