{"_id":"607d72298ebc3ec0be01e9ad","slug":"ghaziabad1618833961","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी को तलाक दिए बिना पति ने कर ली दूसरी शादी","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
पत्नी को तलाक दिए बिना पति ने कर ली दूसरी शादी
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर कोतवली क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को तलाक दिए बिना दूसरी शादी कर ली। पीड़िता के विरोध करने पर उससे अभद्रता करते हुए आरोपी ने हत्या की धमकी दी है। पीड़िता ने मामले में एसएसपी को पत्र भेजकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। एसएसपी ने पीड़िता को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला साठा निवासी उर्मिला पुत्री वीरेंद्र ने सोमवार को एसएसपी को शिकायत पत्र भेजा। जिसमे उसने बताया कि करीब दो साल पहले उसकी शादी गाजियाबाद क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए परेशान किया जाने लगा। करीब डेढ़ साल बाद उसे मारपीट कर ससुराल से निकाल दिया गया। वर्तमान में उनका विवाद न्यायालय में विचाराधीन है। पीड़िता का आरोप है कि उसके पति के एक अन्य महिला से प्रेम संबंध हैं। बीते दिनों पीड़िता को जानकारी मिली कि उसके पति ने उसे तलाक दिए बिना उस महिला से दूसरी शादी कर ली है। जब उसने फोन कर विरोध किया तो उससे अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता व उसके मायके वालों ने भी समझाने की कोशिश की, लेकिन आरोपी नही माना। पीड़िता की शिकायत पर एसएसपी ने नगर पुलिस को मामले में जांच कर उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन