फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   दहेज के लिए विवाहिता से मारपीट, आठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

दहेज के लिए विवाहिता से मारपीट, आठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 07:12 PM IST
विज्ञापन
-  मोहल्ला रुकनसराय निवासी युवती की शामली जिले में हुई थी शादी
विज्ञापन
बुलंदशहर। दहेज के लिए एक विवाहिता से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता ने नगर कोतवाली पुलिस को शिकायत देकर ससुर, सास समेत कुल आठ लोगों के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने, गाली गलौंच करने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
नगर कोतवाली पुलिस को शिकायत देकर मोहल्ला रुकनसराय निवासी नाजमीन पुत्री मौ. वासिद ने बताया कि उसकी शादी शामली निवासी एक युवक से हुई थी। शादी के बाद से उसके ससुरालीजन लगातार दहेज के लिए दवाब बनाते थे। कुछ समय बाद आरोपियों ने उसके साथ मारपीट और गाली गलौच भी शुरू कर दी। बीते दिनों आरोपियों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर पीड़िता के साथ जमकर मारपीट की और घर से निकाल दिया। तब से पीड़ित अपने मायके में ही रह रही है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी शहजाद, अफरोज, रफीक, हीना, सोनू, सादाब, फरहान, शाहिद निवासी गली नंबर दो जिला शामली के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed