फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   दो पक्षों में मारपीट, चार पर केस दर्ज

दो पक्षों में मारपीट, चार पर केस दर्ज

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 04:39 PM IST
विज्ञापन
गाजियाबाद। नगर कोतवाली क्षेत्र के कालकागढ़ी में दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस संबंध में पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ केस दर्ज किया है। एक पक्ष की तरफ से एक महिला को नामजद किया गया है, जबकि दूसरे पक्ष ने पति-पत्नी समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है। एक पक्ष कालकागढ़ी निवासी कोमल का आरोप है कि वह मंदिर से पूजा करके घर लौट रही थी। तभी पड़ोस में रहने वाली सविता ने किसी बात को लेकर उसके साथ मारपीट करते हुए कपड़े फाड़ दिए। गर्भवती होने के बावजूद उसके पेट में लात मारी गई। उधर, दूसरी तरफ से सरिता का आरोप है वह बेटी के साथ पूजा का सामान लेकर घर लौट रही थी। तभी सोनू और अजय ने उन्हें स्कूटर से टक्कर मार दी। जिससे मां बेटी गिर गई। आरोप है कि इसके बाद सोनू उर्फ अजय ने अपनी पत्नी कोमल व मनी के साथ घर में घुसकर मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed