{"_id":"607970718ebc3e59220c6ce4","slug":"ghaziabad1618571377","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेद ज्ञान सबसे पुरातन व श्रेष्ठ","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
वेद ज्ञान सबसे पुरातन व श्रेष्ठ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
गाजियाबाद केन्द्रीय आर्य युवक परिषद ने "भारतीय तत्व मीमांसा वैदिक दर्शन के परिप्रेक्ष्य में" विषय पर वेबिनार का आयोजन किया। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के वैदिक विद्वान डॉ.भारत वेदालंकार ने विवेचना करते हुए कहा कि जीव, ईश्वर व प्रकृति तीन अनादि स्वतंत्रत सत्ताएं हैं और सृष्टि का आधार है। केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य ने कहा कि वेद सृष्टि की सबसे पुरातन पुस्तक है व सर्वश्रेष्ठ ज्ञान है।आर्य युवती परिषद की अध्यक्षा उर्मिला आर्या ने कहा कि महर्षि दयानंद जी ने वैदिक जीवन दर्शन को पुनर्जीवित किया। मुख्य अतिथि दिनेश आर्य, वेदपाल आर्य सहित महेंद्र भाई, प्रवीण आर्य, सौरभ गुप्ता, कमलेश हसीजा, चंद्र कांता आर्या, डॉ मनोज तंवर, संगीता आर्या, नरेंद्र आर्य सुमन सहित अन्य मौजूद रहे।