{"_id":"607970588ebc3e8cd11ff167","slug":"ghaziabad1618571352","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले हफ्ते से जीडीए हाईराइज सोसायटियों में शुरू करेगा सैनिटाइजेशन","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
अगले हफ्ते से जीडीए हाईराइज सोसायटियों में शुरू करेगा सैनिटाइजेशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगले हफ्ते से जीडीए हाईराइज सोसायटियों में शुरू करेगा सैनिटाइजेशन
विज्ञापन
- जीडीए की गाड़ी विभिन्न सोसाइटी में जाकर करेगी सैनिटाइजेशन
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) इंदिरापुरम में अगले हफ्ते से सैनिटाइजेशन शुरू कराएगा। अधिकारियों ने इसका रोटेशन प्लान तैयार कर लिया है। अभियान मे पहले हाईराइज सोसायटियों को सैनिटाइज किया जाएगा। इसके बाद पार्किंग, सड़क और ग्रीन बेल्ट में सैनिटाइजेशन होगा। वहीं, जीडीए की टीम विभिन्न इलाकों में लोगों से लाउडस्पीकर के जरिए सर्तक रहने की अपील की रही है।
जीडीए के अधिशासी अभियंता एके चौधरी ने बताया कि इंदिरापुरम में सैनिटाइजेशन के लिए रोटेशन प्लान तैयार हो गया है। सोमवार से इलाकों में बड़ी गाड़ी से सैनिटाइजेशन होगा। एक दिन में पांच से सात सोसायटियों को सैनिटाइज किया जाएगा। जिस सोसायटी में सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमण होगा। वहां पर टीम पूरे ब्लॉक/टावर/फ्लोर को सैनिटाइज करेगी। इसके अलावा प्रशासन की गाइडलाइन के हिसाब से लोगों को मास्क और दो गज की दूरी के लिए भी जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अभियान में स्वास्थ्य विभाग से भी तालमेल रखा जाएगा। जबकि लोगों को सैनिटाइजेशन के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया जाएगा।
-----------------------------------
सुमित कुमार
विज्ञापन