{"_id":"606db2f08ebc3e8ccb0200f4","slug":"ghaziabad1617801968","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर मे घुसकर किशोरी से छेड़छाड़, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
घर मे घुसकर किशोरी से छेड़छाड़, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र की एक कालोनी में मंगलवार शाम दबंग युवक ने घर में अकेली मौजूद किशोरी के साथ छेड़छाड़ की। साथ ही विरोध करने पर आरोपी ने उस पर मारपीट करते हुए हमला कर दिया। शोर शराबा होने पर लोगों को आता देख आरोपी हत्या की धमकी देकर भाग निकला। देहात कोतवाली पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
देहात कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी 15 वर्षीय किशोरी ने कोतवाली में तहरीर दी। जिसमें उसने बताया कि मंगलवार शाम को वह अपने घर पर अकेली मौजूद थी। इस दौरान मोहल्ला निवासी दबंग प्रवृत्ति का आरोपी फुरकान उसके घर में दीवार कूदकर घुस आया। जहां आरोपी ने पीड़िता को अकेला पाकर उसके साथ अभद्रता करनी शुरू कर दी, साथ ही छेड़छाड़ भी की। पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट करते हुए उस पर जानलेवा हमला कर दिया। शोर-शराबा होने पर अन्य लोगों को आते हुए देख आरोपी उसे हत्या की धमकी देकर भाग निकला। परिजनों के वापस लौटने पर पीड़िता ने पूरे प्रकरण की जानकारी दी। देहात कोतवाली प्रभारी सचिन मलिक ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी फुरकान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर, जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन