फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   मदद के बहाने एटीएम कार्ड बदलकर 50 हजार रुपये निकाले

मदद के बहाने एटीएम कार्ड बदलकर 50 हजार रुपये निकाले

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 05:09 PM IST
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
साहिबाबाद। साहिबाबाद थाना क्षेत्र के लाजपतनगर में एक निजी बैंक के एटीएम बूथ से रुपये निकाले के दौरान मदद का झांसा देकर शातिर ठगों ने खाते से तीन बार में ५० हजार रुपये निकाल लिए। कार्ड बदलकर शातिर ठगों ने वारदात की। घर पहुंचने पर पीडि़त के मोबाइल पर मेसेज आया। तब पीडि़त ने अपना एटीएम कार्ड देखा तो वह बदला हुआ था। जबकि पास में ही शनि चौक पुलिस चौकी भी है। पीडि़त ने साहिबाबाद थाने में शिकायत दी है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। राजेंद्रनगर सेक्टर तीन स्थित बसेरा अपार्टमेंट में दिनेश कुमार परिवार के साथ रहते हैं। पुलिस को दी तहरीर में उन्होंने बताया कि वह २७ मार्च को सुबह करीब पौने १२ बजे लाजपतनगर स्थित निजी बैंक के एटीएम बूथ से रुपये निकाले गए थे। उन्होंने जैसे ही मशीन में कार्ड डाला। उनका एटीएम कार्ड फंस गया। आरोप है कि पीछे खड़े एक व्यक्ति ने मदद की। इसके बाद जब वह घर पहुंचे तो उनके मोबाइल पर एक के बाद एक तीन मेसेज आए। मेसेज खोलकर देखा तो वह दंग रह गए। उनके खाते से तीन बार में ५० हजार रुपये निकल गए थे। उन्होंने अपना एटीएम कार्ड देखा तो वह किसी और का था। पीडि़त ने कस्टमर केयर पर कॉल कर कार्ड ब्लॉक कराया। इसके बाद साहिबाबाद थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की। पीडि़त का आरोप है कि शातिर ने उनका पासवर्ड देख लिया और कार्ड बदलकर ठगी को अंजाम दिया। एसएचओ साहिबाबाद विष्णु कौशिक ने बताया कि पीडि़त की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
पास आने पर कर लेंगे पहचान पीडि़त ने बताया कि आरोपी के पास आने पर वह उसकी पहचान कर लेंगे। उसने चश्मा लगाया हुआ था और हाथ पर उसके गौरव नाम लिखा हुआ था। पुलिस एटीएम बूथ और आसपास के सीसीटीवी चेक कर तो आरोपी आसानी से पकड़ में आ जाएगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस चौकी के पास ठगी जिस एटीएम बूथ में युवक के साथ ठगी की वारदात की गई है। उसके पास में ही शनि चौक पुलिस चौकी भी है। इसके बाद भी ठग के हौसले इतने बुलंद थे कि वह वारदात को अंजाम देकर चला गया। पुलिस को भनक तक नहीं हुई। इससे पुलिस की सुरक्षा पर ही सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed