फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   एक माह से कटा हुआ है कनेक्शन सूख रहे पौधे

एक माह से कटा हुआ है कनेक्शन सूख रहे पौधे

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 05:08 PM IST
विज्ञापन
एक माह से कटा हुआ है कनेक्शन सूख रहे पौधे
विज्ञापन
- वसुंधरा सेक्टर-10 बी के अहिंसा पार्क का एक माह से कटा हुआ है कनेक्शन - नगर निगम द्वारा बिल जमा न करने की वजह से विद्युत विभाग ने काटा कनेक्शन माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। करीब एक माह से वसुंधरा सेक्टर-10 बी स्थित अहिंसा पार्क का विद्युत कनेक्शन कटा हुआ है। इसकी वजह से पार्क के पौधों की सिंचाई नहीं हो पा रही। गर्मी होने और करीब एक माह से सिंचाई न होने पर अब पार्क में लगे पेड़-पौधे सूखने लगे हैं। वहीं नगर निगम के अधिकारी इन सबसे बेपरवाह हैं।
पार्क के पौधे को बचाने की जद्दोजहद में लगे आरडब्ल्यूए पदाधिकारी नगर निगम, उद्यान विभाग से लेकर विद्युत विभाग तक के चक्कर काट रहे हैं। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष एएस सिंघल का कहना है कि जब कनेक्शन काटा गया था तभी उन लोगों ने नगर निगम को इसकी सूचना दे दी थी लेकिन विद्युत विभाग का कहना है कि अभी तक बिल का भुगतान नहीं किया गया है। बिल भुगतान न होने की वजह से विद्युत विभाग की ओर से पार्क का कनेक्शन नहीं जोड़ा जा रहा। वहीं दूसरी ओर गर्मी होने एवं पौधों को पानी न मिलने की वजह से अब पौधे मुरझाने लगे हैं। एएस सिंघल ने बताया कि वह लोग घरों से पानी लाकर सिंचाई करते हैं लेकिन यह पर्याप्त नहीं है। पार्क में पानी न मिलने से लगातार हरियाली खत्म होती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed