फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   किताब मेला से अभिभावक कर रहे एक दूसरे का सहयोग

किताब मेला से अभिभावक कर रहे एक दूसरे का सहयोग

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 05:08 PM IST
विज्ञापन
किताब मेला से अभिभावक कर रहे एक दूसरे का सहयोग
विज्ञापन
- इंदिरापुरम के साथ ही अब नोएडा, गाजियाबाद में भी लग रहा किताब मेला - इंदिरापुरम निवासियों के सहयोग से 2 अप्रैल को नोएडा में लगाया जाएगा मेला माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। कोरोना काल के दौरान बच्चों की पढ़ाई का खर्च हल्का करने के उद्देश्य से सिद्धयातन फाउंडेशन की ओर से  लगाए जा रहे पुस्तक मेला से अभिभावकों को सहूलियत मिल रही है। यही वजह है कि तीन बार इंदिरापुरम में यह मेला लगाए जाने के बाद अब नोएडा की सोसायटी में भी पुस्तक मेला लगाया जाएगा। वहीं गाजियाबाद अभिभावक संघ भी 4 अप्रैल को गाजियाबाद के शास्त्रीनगर में किताब मेला लगाए जाने की तैयारी कर रहा है।
क्लाउड नाइन निवासी साकेत जैन ने बताया कि उन लोगों ने एक छोटा सा प्रयास किया जो सफल रहा। लोग इस पुस्तक मेले का लाभ उठा रहे हैं। वैसे भी लॉक डाउन के दौरान लोग अतिरिक्त खर्चे से बचना चाहते हैं। ऐसे में पुस्तक मेला लोगों का खर्च कम करने में मददगार साबित हो रहा है। साकेत जैन ने बताया कि अब तक तीन मेला वह इंदिरापुरम के ऋषभजैन मंदिर में लगा चुके हैं। इसके बाद अब चौथा नोएडा के गौड़ सिटी-2 में दो अप्रैल को यह पुस्तक मेला लगाया जाएगा। वहीं गाजियाबाद अभिभावक संघ के पदाधिकारी विवेक त्यागी ने बताया कि उन लोगों द्वारा भी पुस्तक मेला गाजियाबाद के शास्त्रीनगर में 4 अप्रैल को लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed