फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   व्यापारियों के लाइसेंसी हथियार ना जमा कराने की मांग

व्यापारियों के लाइसेंसी हथियार ना जमा कराने की मांग

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 05:08 PM IST
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
गाजियाबाद। राष्ट्रीय व्यापार मंडल गाजियाबाद ने व्यापारी नववर्ष के अवसर पर एक बैठक का आयोजन कालका गढ़ी में किया। कालकागढ़ी स्थित कार्यालय पर आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता व्यापारी नेता पंडित राकेश शर्मा और पूर्व पार्षद मुनींद्र आर्य ने की। मुनींद्र आर्य ने भारतीय नववर्ष के पहले दिन को मूर्ख दिवस के रूप में मनाई जाने वाली अंग्रेजी संस्कृति का विरोध किया और कहा कि यह भारतीय संस्कृति पर कुठाराघात है। उन्होंने सभी से एक अप्रैल से भारतीय नव वर्ष मनाने की अपील की और खुद भी संकल्प लिया। पश्चिम उतर प्रदेश के उपाध्यक्ष व्यापारी नेता पंडित अशोक भारतीय ने इस बैठक में प्रशासन आगामी ग्राम पंचायत चुनाव के मद्देनजर व्यापारियों के असहले जमा कराने पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र में व्यापारियों के लाइसेंसी हथियार को जमा कराए जाने से व्यापारियों की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है। शहर में आए दिन वारदात हो रहे हैं ऐसे में शहरी क्षेत्र के व्यापारियों की लाइसेंसी हथियार को जमा ना कराया जाए। बैठक में उपस्थित सभी व्यापारीयों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर व्यापारिक नव वर्ष की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर प्रदीप चौधरी, पंडित हिमांशु शर्मा, प्रवीण बत्रा, मोहन सिंह रावत, बालकिशन गुप्ता, संजय गोयल, मुनींद्र आर्य, तरुनिमा श्रीवास्तव, डॉक्टर सोनिका शर्मा, पूनम चौधरी,संदीप त्यागी रसम, प्रवीण भाटी,प्रदीप पाठक, वेदप्रकाश शर्मा, चन्द्रभान सिंह, वीरेन्द्र कंडेरा,अमन शर्मा, उमेश कंडेरा, विकास चुग आदि मौजूद रहे। बैठक का संचालन प्रदीप पाठक ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed