फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ससुर ने की छेड़छाड़, गला दबाकर हत्या की भी कोशिश

ससुर ने की छेड़छाड़, गला दबाकर हत्या की भी कोशिश

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 06:17 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। अनूपशहर थाना क्षेत्र निवासी विवाहिता ने अपने ससुर पर छेड़छाड़ करने और गला दबाकर हत्या की कोशिश करने का आरोप लगाया है। साथ ही पीड़िता ने आरोपी ससुरालीजनों पर दहेज की खातिर उत्पीडऩ करने का आरोप भी लगाया है। महिला थाना पुलिस ने दिल्ली निवासी आरोपी ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
अनूपहशहर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी विवाहिता ने महिला थाने में तहरीर दी। जिसमें उसने बताया कि उसका विवाह करीब पांच वर्ष पहले दिल्ली निवासी युवक के साथ हुआ था। शादी में परिजनों ने हैसियत से अधिक दान दहेज भी दिया था। लेकिन, ससुरालीजन शादी में मिले दहेज से खुश नहीं थे। वह दहेज में कार व नगदी की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर पीड़िता का उत्पीडऩ किया जा रहा था। आरोप है कि बीते दिनों पीड़िता अपने ससुराल में अकेली मौजूद थी। इस दौरान ससुर ने उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपी ने उसका गला दबाकर हत्या की कोशिश भी की। पीड़िता ने अन्य ससुरालीजनों से मामले की शिकायत की तो आरोपियों ने उल्टा उस पर ही आरोपी लगाते हुए ससुराल से निकाल दिया। महिला थाना प्रभारी लक्ष्मी सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed